Delhi

हुबली-धारवाड़ नगर निगम के प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली महापौर से की मुलाकात

हुबली-धारवाड़ कर्नाटक के प्रतिनिधिमंडल महापौर से मुलाकात करते हुए

नई दिल्ली, 20 मई (Udaipur Kiran) । हुबली-धारवाड़ नगर निगम, कर्नाटक के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को दिल्ली के महापौर राजा इकबाल सिंह से मुलाकात की। 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में वित्त समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तथा लेखा समिति की अध्यक्षा उमा मुकुंद शामिल रहे।

मुलाकात दिल्ली नगर निगम के मुख्यालय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविक सेंटर में हुई। बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली नगर निगम द्वारा विभिन्न परियोजनाओं की योजना, कार्यान्वयन और वित्तीय प्रबंधन से संबंधित जानकारी प्राप्त की।

महापौर राजा इकबाल सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को निगम के कार्यप्रणाली में चल रही परियोजनाओं तथा नागरिकों को सेवाएं प्रदान करने में आने वाली चुनौतियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिल्ली नगर निगम सर्वोत्तम नागरिक सेवाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

नगर निगम के अधिकारियों ने निगम के विभिन्न विभागों द्वारा नीतियां बनाने, परियोजनाएं क्रियान्वित करने एवं सेवाओं को नागरिकों तक पहुंचाने की प्रक्रिया पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि एमसीडी अधिकतम सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध करा रही है ताकि मानव हस्तक्षेप को कम किया जा सके। नागरिकों को और बेहतर सुविधाएं देने के लिए निगम ने राजस्व बढ़ाने के लिए कदम उठाए हैं।

प्रतिनिधिमंडल ने महापौर द्वारा साझा की गई उपयोगी जानकारी के लिए आभार प्रकट किया और कहा कि वे दिल्ली नगर निगम के सफल प्रयासों से प्रेरणा लेकर हुबली-धारवाड़ में बेहतर शहरी सेवाएं देने की दिशा में कार्य करेंगे। इस अवसर पर नगर निगम के अपर आयुक्त वीर सिंह यादव एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

—————

(Udaipur Kiran) / माधवी त्रिपाठी

Most Popular

To Top