Haryana

कांग्रेस सरकार ने हरियाणा में कैसी मचाई थी लूट, जनता के पास है हिसाबः कृष्णमूर्ति हुड्डा

फोटो कैप्शनः 21 आरटीकेः 1 गढ़ी सांपला किलोई में जनसंपर्क अभियान के तहत पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा।

भाजपा प्रवक्ता बोले – पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा पर भ्रष्टाचार के संगीन मामले काेर्ट में हैं विचाराधीन

कांग्रेस ने जो भ्रष्टाचार किया है, जनता विधानसभा चुनाव में देगी उसकी सजा: कृष्णमूर्ति हुड्डा

रोहतक, 21 जुलाई (Udaipur Kiran) । भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा ने कहा कि भाजपा से दस साल का हिसाब मांगने वाले कांग्रेस नेताओं ने अपने शासन में किस तरह से लूट मचाई थी, यह प्रदेश की जनता को अच्छे से पता है। कांग्रेस नेताओं ने जो भ्रष्टाचार किया है, उसका तो प्रदेश की जनता विधानसभा चुनाव में हिसाब कर देगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को पता है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भ्रष्टाचार के कई मामले कोर्ट में विचाराधीन हैं।

रविवार को पूर्व मंत्री हुड्डा गढ़ी सांपला किलोई हल्के के कई गांव में जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों से बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने दस वर्ष के कार्यकाल में अभूतपूर्व काम किये, वृद्धावस्था पेंशन दस साल में दो हजार रुपये बढ़ाये जबकि कांग्रेस पार्टी के 10 वर्ष के शासन में महज पांच सौ रुपये बढ़ाये थे। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड से गरीब लोग बड़े-बड़े अस्पताल में अपना इलाज करा सकते है। कृष्ण मूर्ति हुड्डा ने कहा कि पिता-पुत्र भाजपा से दस साल के शासलकाल का हिसाब मांग रहे है, पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा का दस वर्ष का शासनकाल भ्रष्टाचार, भाई भतीजावाद व पर्ची खर्ची से भरा पड़ा है। भूपेन्द्र सिंह हुड्डा पर छह संगीन मुकदमे भ्रष्टाचार के लगे हुए हैं। पिता-पुत्र अब कुछ कहने के लायक नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के दस साल के शासनकाल में नौकरियों में भ्रष्टाचार रहा, अधिकतर मामले अदालतों में लम्बित हैं और भाई भतीजावाद चरम पर था। पूर्व मुख्यमंत्री के सभी रिश्तेदार भ्रष्टाचार में डूबे हुए थे। वर्तमान डबल इंजन की सरकार ने 80 करोड़ लोगों को राशन देकर एक कीर्तिमान स्थापित किया है। हरियाणा में बगैर सिफारिश व बगैर खर्ची-पर्ची के सरकारी नौकरियां लगी है।

(Udaipur Kiran)

(Udaipur Kiran) / अनिल शर्मा कुमार सक्सैना

Most Popular

To Top