RAJASTHAN

विधानसभा में हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित

राजस्थान विधानसभा

जयपुर, 24 फ़रवरी (Udaipur Kiran) । राजस्थान विधानसभा में साेमवार काे हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित हुई।

प्रश्नकाल शुरू होते ही कांग्रेस विधायकाें की वैल में नारेबाजी के कारण हंगामा हो गया। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत निलंबित छह विधायकों को सदन से जाने को कहा। निलंबित विधायक सदन में डटे हुए हैं और हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही दोपहर बारह बजे तक स्थगित कर दी गई।

सदन की कार्यवाही 12 बजे दोबारा शुरू हुई। लेकिन विपक्षी सदस्यों का हंगामा जारी रहा। इसके बाद विधान सभा अध्यक्ष ने 12:14 बजे सदन की कार्यवाही 1 तक के लिए स्थापित कर दी।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जिन्हें निलंबित किया है वे सदन से बाहर चले जाए, लेकिन निलंबित छह विधायकों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। हंगामा बढ़ते देख सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया।

इससे पहले विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सुबह आगे की रणनीति बनाई गई। बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली से संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल और गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म मिले। देर रात भी दोनों मंत्रियों ने कांग्रेस विधायकों से गतिरोध तोड़ने पर वार्ता की थी। कांग्रेस विधायकों का सदन में धरना चौथे दिन साेमवार काे भी जारी है। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत की इंदिरा गांधी पर की गई टिप्पणी के बाद बना गतिरोध कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित छह विधायकों को निलंबित करने के बाद विवाद बढ़ गया था।

—————

(Udaipur Kiran) / रोहित

Most Popular

To Top