CRIME

वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना के वनकर्मियों एवं वन अपराधियों में हुई घंटो झड़प

Jhadap

पश्चिम चंपारण (बगहा), 16 सितम्बर (Udaipur Kiran) । वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना वन प्रमंडल-2 के वाल्मीकिनगर रेंज के वन कक्ष संख्या एम 26 जंगल के विवादित सुस्ता सीमा के समीप वन अपराधी और वन कर्मियों के बीच झड़प हो गई। उल्लेखनीय है कि टाइगर रिजर्व के जंगल में नेपाली वन तस्करों के द्वारा वन्य संपदा सहित वन जीव जंतुओं को नुकसान पहुंचाने और तस्करी करने का प्रयास हमेशा रहता है।

इसी क्रम में वनकर्मियों को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की कुछ वन तस्करों के द्वारा जंगल के अंदर विवादित सुस्ता के समीप जंगली जानवरों के शिकार के उद्देश्य से जाल लगाने के फिराक में है।सूचना को गंभीरता से लेते हुए वनरक्षी शशिरंजन कुमार के नेतृत्व में वन कर्मियों की टीम गठित कर उक्त स्थल पर भेजा गया।जहां लगभग 20 की संख्या में वन अपराधी जाल लगाने के फिराक में थे।वन कर्मियों के द्वारा ललकारने पर वन अपराधी वन कर्मियों से उलझते हुए मारपीट करने लगे।

इस सन्दर्भ में जानकारी देते हुए वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र के रेंजर राजकुमार पासवान ने बताया कि वन अपराधी और वन कर्मियों के बीच झड़प हुई है। वन अपराधियों को वन कर्मियों द्वारा वन क्षेत्र से खदेड़ दिया गया।उन अपराधियों में एक अपराधी की पहचान दुखी यादव सुस्ता गांव निवासी के रूप में हुई है।हालांकि सभी वन अपराधी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए।इस मामले में फरार वन अपराधियों की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है।इस मामले में वन्य प्राणी अधिनियम के अंतर्गत अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया जा रहा है।

—————

(Udaipur Kiran) / अरविन्द नाथ तिवारी

Most Popular

To Top