Uttar Pradesh

सपा के डीएनए में गुंडई व अराजकता : ब्रजेश पाठक

ब्रजेश पाठक

बलिया, 4 अगस्त (Udaipur Kiran) । उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी के डीएनए में गुंडई व अराजकता है। अपराधियों व बलात्कारियों को संरक्षण देना ही इनका कार्य हैं। लोकसभा चुनाव के बाद सपा के गुंडे व असमाजिक तत्व पूरे प्रदेश में पनपे हैं जो प्रदेश में भोली भाली जनता पर कहर बरपा रहें हैं।

डिप्टी सीएम श्री पाठक बांसडीह कोतवाली के सामने हुई रोहित पाण्डेय की हत्या के बाद रविवार को उनके परिजनों से मिलने आये थे। उपमुख्यमंत्री ने रोहित पाण्डेय के परिजनों को पांच लाख रूपया देने की घोषणा किया। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि बलिया व अयोध्या की घटनाओं की जितनी निंदा की जाए कम हैं। सपा जब-जब पावर में रही है। तब-तब अराजकता व गुंडई किये है। सपा मुखिया अखिलेश यादव अपराधियों के सर्मथन में रहते हैं।

अखिलेश यादव हो एक कोई सपा का अन्य नेता हो वह पूरे प्रदेश में अराजकता व गुंडई करने वालों को संरक्षण देने का कार्य कर रहें हैं। उन्ही अराजक तत्वों के बल पर सरकार बनाने का प्रयास कर रहे, लेकिन उनका मंसूबा कभी सफल नहीं होंगा। ब्रजेश पाठक ने कहा कि स्व रोहित पाण्डेय को हमने श्रद्वांजली दी है। दुखद घटना है। हम सभी पीड़ित परिवार के साथ हैं। पिता दीपन पाण्डेय व चचेरे भाई राजेश पाण्डेय ने बताया है कि आरोपियों को संरक्षण देने वाले सपा के नेता इन्हें कोर्ट में वकील भी खड़ा नहीं करने दे रहें हैं। उन्होंने परिजनों को आश्वासन दिया की बलिया न्यायालय व हाईकोर्ट में वकीलों की पूरी टीम मामले की पैरवी करेंगी। पीड़ित परिवार को पूरा न्याय मिलेगा तथा आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जायेगी। सरकार पूरी तरह परिवार के साथ न्याय मिलने तक खड़ा रहेगी।

इस दौरान परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, विधायक केतकी सिंह व वाराणसी के मेयर अशोक तिवारी भी थे।

(Udaipur Kiran) / नीतू तिवारी / बृजनंदन यादव

Most Popular

To Top