Haryana

हिसार : एचएयू के दलहन अनुभाग को सर्वश्रेष्ठ केन्द्र पुरस्कार मिलना सम्मान की बात: डॉ. अशोक गोदारा

हौटा प्रधान डॉ. अशोक गोदारा।

हिसार, 24 मई (Udaipur Kiran) । हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (हौटा) ने एचएयू

के दलहन अनुभाग को सर्वश्रेष्ठ केंद्र पुरस्कार मिलने पर प्रसन्नता जताई है। संगठन ने

दलहन वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा कि यह कुलपति प्रो. बीआर कम्बोज के मार्गदर्शन

में कार्य कर रहे वैज्ञानिकों की मेहनत का परिणाम है।

हौटा प्रधान डॉ. अशोक गोदारा एवं अन्य पदाधिकारियों ने शनिवार काे कहा कि हाल ही में एचएयू

के दलहन अनुभाग को सर्वश्रेष्ठ केंद्र पुरस्कार मिला है। यह पुरस्कार भारतीय कृषि

अनुसंधान परिषद के तहत अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना द्वारा मूंग अनुसंधान

में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदान किया गया है। यह पुरस्कार

मूंग की उच्च गुणवत्ता युक्त फसलों का उत्पादन देने वाली किस्मों और तकनीकों के विकास

में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। विश्वविद्यालय के दलहन अनुभाग द्वारा अब

तक उच्च गुणवत्ता वाली मूंग की नौ किस्में विकसित की गई हैं। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय

की ओर से यह पुरस्कार दलहन अनुभाग के अध्यक्ष डॉ. राजेश यादव ने प्राप्त किया। हौटा पदाधिकारियों ने कुलपति के उस आह्वान का भी स्वागत किया, जिसमें उन्होंने

कहा है कि वैज्ञानिक भविष्य में भी उन्नत किस्में विकसित करने के लिए निरंतर अपना प्रयास

जारी रखें, ताकि दलहनी फसलों के उत्पादन में बढ़ोतरी करने के साथ-साथ किसानों की आर्थिक

स्थिति को सुदृढ़ किया जा सके।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Most Popular

To Top