Chhattisgarh

उत्कृष्ट कार्यों के लिए नगर निगम के कर्मचारि‍यों का सम्मान

कोरबा निगम के ’’ फेस आफ द मंथ ’’ चुने गए गिरवर, जनीराम व जीवनलाल

कोरबा, 6 मार्च (Udaipur Kiran) । नगर निगम कोरबा के स्वच्छता निरीक्षक गिरवर प्रसाद विश्वकर्मा, मजदूर जनीराम पटेल एवं कम्प्यूटर आपरेटर जीवनलाल कर्ष को मार्च माह का ’’ फेस आफ द मंथ ’’ चुना गया है। महापौर संजूदेवी राजपूत एवं आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने इन कर्मचारियों को बधाई दी है तथा कार्य के प्रति उनकी निष्ठा की सराहना की है।

उल्लेखनीय है कि आयुक्त आशुतोष पाण्डेय की विशेष पहल पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को सम्मानित करने, उनका उत्साहवर्धन करने तथा अन्य कर्मचारियों को प्रेरणा देने की दिशा में अभिनव कदम उठाते हुए निगम का ’’ फेस आफ द मंथ ’’ चुने जाने का नवाचार निगम प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। जनवरी 2025 से प्रारंभ की गई इस अभिनव पहल के तहत जनवरी माह के ’’ फेस आफ द मंथ ’’ के रूप में सफाई कर्मचारी बल गौरेया, भृत्य प्रमोद यादव, व आक्ट्राय पोस्ट सहायक दिलेश्वर सिंह ठाकुर का चयन किया गया था। इसी प्रकार फरवरी माह के लिए सहायक ग्रेड-2 श्यामकली डहरिया, सफाई कर्मचारी रामनरेश कलसे व कम्प्यूटर आपरेटर लक्ष्मण राव ’’ फेस आफ द मंथ ’’ चुने गए थे। मार्च माह के ’’ फेस आफ द मंथ ’’ के रूप में स्वच्छता निरीक्षक गिरवर प्रसाद विश्वकर्मा, भृत्य जनीराम पटेल व कम्प्यूटर आपरेटर जीवनलाल कर्ष का चयन किया गया है।

(Udaipur Kiran) /हरीश तिवारी

—————

(Udaipur Kiran) / हरीश तिवारी

Most Popular

To Top