Uttar Pradesh

गृहमंत्री असाधारण प्रशासक एवं कुशल संगठनकर्ता : डाॅ. वाचस्पति

गृहमंत्री का जन्मदिन मनाते

-बारा विधायक के कार्य और कार्यकर्ताओं की चिंता करना प्रशंसनीय : विनोद प्रजापति

-कार्यकर्ताओं संग बैठ कर धनतेरस और दीपावली की खुशियां साझा करूंगा : डॉ. वाचस्पति

-विधायक व जिलाध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं ने केक काटकर गृहमंत्री को दी शुभकामनाएं

प्रयागराज, 22 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । गृहमंत्री अमित शाह असाधारण प्रशासक और कुशल संगठन शिल्पी है। उनके नेतृत्व में भारत की आंतरिक सुरक्षा सशक्त हुई है। श्री शाह दिन-रात विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में जुटे हैं। ईश्वर से प्रार्थना है वह स्वस्थ और दीर्घायु हों। यह बातें अपना दल एनडीए से बारा विधायक डॉ. वाचस्पति ने मंगलवार को जारी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 60वें जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भाजपा-अपना दल-निषाद पार्टी व एमवी ग्रुप के कार्यकर्ताओं ने अपार मेहनत करके मात्र 13 दिनों में भाजपा कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में जिस प्रकार हमें अपना जनप्रतिनिधि चुना, उसी प्रकार एक-एक गांव में विकास करना हमारी पहली प्राथमिकता है। उस लक्ष्य की ओर निरंतर कार्य चल रहा है। वाचस्पति ने कहा आगामी धनतेरस व दीपावली के त्योहारों को अपने कार्यकर्ताओं संग मनाते हुए कुछ उपहार भेंट कर खुशियां बांटेंगे। बूथ तक के कार्यकर्ताओं का सम्मान करना प्राथमिकता है।

अध्यक्षता कर रहे भाजपा यमुनापार जिलाध्यक्ष व विधायक बारा डॉ. वाचस्पति ने कार्यकर्ताओं संग केक काटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति ने कहा बारा विधायक जिस प्रकार कार्यकर्ताओं की चिंता करते हैं वह अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यकर्ताओं का सम्मान ही मोदी योगी के लक्ष्यों की पूर्ति करेगा।

यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने देते हुए बताया कि संचालन जिला उपाध्यक्ष जय सिंह पटेल व आभार जिला महामंत्री राजेश शुक्ला ने व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला मंत्री प्रकाश शुक्ल प्रचंड, कमलेश त्रिपाठी, जिला कार्यालय मंत्री मनोज गुप्ता, आईटी प्रमुख सतीश विश्वकर्मा, अनूसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष राजमणि पासवान, सुभाष सिंह पटेल, सुधाकर पांडेय, कुशल जैन, मंडल अध्यक्ष अखिलेश सिंह पटेल, जगत नारायण शुक्ला, शंकरलाल पांडेय, नीरज केसरवानी, उमेश शुक्ला, पंकज पांडेय, दिनेश प्रजापति, सुनील प्रजापति, रत्नाकर सिंह, वीरेंद्र सिंह आदि के साथ भारी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र

Most Popular

To Top