Chhattisgarh

रामानुजगंज में होली की धूम, जमकर उड़े रंग और गुलाल

रामानुजगंज में होली।

बलरामपुर, 14 मार्च (Udaipur Kiran) । बलरामपुर जिले में 14 मार्च को होली का त्योहार पूरे उत्साह के साथ शुरू हो गया है। सुबह घर-घर में भगवान की पूजा की गई। पूड़ी-पकवान और मिठाई से भगवान को भोग लगाया गया। आज सुबह से ही रामानुजगंज के हर चौक-चौराहों पर होली की धूम देखने को मिलने लगी। बच्चे से लेकर बूढ़े तक होली खेलते और फाग गीत गाते दिखने लगे। पूरा नगर होली की मस्ती में डूब गया।

घरों के आंगन में भी रंगोली बनाई गई और गोबर के उपले व गूलरियों से होलिका सजाई गई। इस मौके पर हर घर-घर में होली गीत और भजन गाए गए। इधर, होली पर्व को लेकर पुलिस भी पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। पेट्रोलिंग वाहन से पुलिस पेट्रोलिंग कर रही है। हर चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात किए गए है। होली के रंग में भंग डालने वालों पर पुलिस की विशेष निगरानी है।

(Udaipur Kiran) / विष्णु पाण्डेय

Most Popular

To Top