Uttar Pradesh

लोधेश्वर महादेवा में धूमधाम से मनाया गया होली का पर्व

फोटो

बाराबंकी, 14 मार्च (Udaipur Kiran) । सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थल लोधेश्वर महादेवा में होली का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही भगवान महादेव से होली खेलने के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। शुक्रवार को सुबह 6:00 बजे से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लग गया। लोग रंग, अबीर और गुलाल के साथ होली खेलते हुए हर हर महादेव के जयकारे लगा रहे थे। चौकी इंचार्ज महादेवा संतोष त्रिपाठी फोर्स के साथ सुरक्षा व्यवस्था में लगे हुए थे। दाेपहर बाद तक महादेवा में लोगों ने रंग खेला। उसके बाद नए कपड़े पहनकर भी लोगों का महादेवा मंदिर आना-जाना लगा रहा। मंदिर पुजारी आदित्यनाथ तिवारी ने बताया कि यहां प्रत्येक वर्ष होली का त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। श्रद्धालु सुबह से आते हैं और मंदिर में ही होली का रंग खेलते हैं। इसके बाद होली मिलते हैं। इस बार भी होली का त्योहार लोगों ने महादेव का दर्शन पूजन अर्चन कर मनाया है।

—————

(Udaipur Kiran) / पंकज कुमार चतुवेर्दी

Most Popular

To Top