Sports

हॉकी इंडिया सीनियर महिला चैंपियनशिपः छठे दिन के मुकाबले में तेलंगाना, बंगाल और मिजोरम विजयी

हॉकी इंडिया सीनियर महिला चैंपियनशिप

पंचकुला, 06 मार्च (Udaipur Kiran) । 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 के छठे दिन के मुकाबलों में तेलंगाना हॉकी, हॉकी बंगाल और हॉकी मिजोरम ने अपनी-अपनी जीत दर्ज की।

डिवीजन ‘बी’ के मुकाबले में तेलंगाना हॉकी ने हॉकी एसोसिएशन ऑफ बिहार को 5-2 से हराया। तेलंगाना की ओर से कोमल गुर्जर (12′, 50′, 55′) ने हैट्रिक बनाई, जबकि पूजा राठौड़ (13′) और मुंदारी सुमी (43′) ने एक-एक गोल किया। बिहार के लिए एभा केरकेट्टा (21′) और नूतन टोपनो (36′) ने गोल किए।

जबकि डिवीजन ‘ए’ के मैच में हॉकी बंगाल ने हॉकी मध्य प्रदेश को 2-1 से मात दी। मध्य प्रदेश के लिए नीलू दड़िया (11′) ने पहला गोल किया। बंगाल की कप्तान अंजना डुंगडुंग (58′) ने अंतिम मिनटों में बराबरी का गोल किया, और सेलेस्टिना होरो (59′) ने विजयी गोल दागा।

वहीं, हॉकी मिजोरम ने हॉकी झारखंड को 3-1 से हराया। मिजोरम के लिए संजना होरो (21′), कप्तान अलबेरा रानी टोप्पो (36′) और निराली कुजूर (48′) ने गोल किए, जबकि झारखंड के लिए अंतिम (47′) ने एकमात्र गोल किया।

—————

(Udaipur Kiran) / आकाश कुमार राय

Most Popular

To Top