Madhya Pradesh

जिन बूथों पर भाजपा कमजोर, वहां अधिक फोकस कर सदस्यता कराएं- हितानंद

Focus more on the booths

इंदौर, 15 सितंबर (Udaipur Kiran) । बीजेपी प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने रविवार काे इंदौर में कार्यकर्ता बैठक को संबोधित किया। उन्हाेंने कहा कि इंदौर का भाजपा कार्यकर्ता जो तय कर लेता है, उससे कहीं अधिक कार्य करके दिखाता है। इसी तरह संगठन पर्व में भी भाजपा संगठन द्वारा इंदौर का जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है, उससे कहीं बहुत अधिक संख्या में पार्टी के साथ लोगों को जोड़कर इतिहास बनाना है।

प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने कहा मैंने अनुभव किया है, जब व्यक्ति भाजपा से जुड़ता है तो उसका मन और मानस देश हित के लिए काम करने का होता है। देश के प्रति समर्पण का होता है। कांग्रेस के लोग केवल नकारात्मक, झूठ, छल और कपट की राजनीति करते हैं। देश की जनता का विश्वास भाजपा के साथ है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व पर देश की जनता को भरोसा है। जनता के विश्वास को आधार बनाकर संगठन पर्व के माध्यम से संगठन को सशक्त बनाने में जुट जाएं, क्योंकि भाजपा सशक्त होगी तो भारत सशक्त होगा।

हर कार्यकर्ता अपना लक्ष्य तय करके सदस्य बनाएं

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता संगठन पर्व में अपनी महती भूमिका निभाए। भाजपा का हर कार्यकर्ता अपना स्वयं का एक लक्ष्य तय करे और उसे पूरा करने के लिए लोगों को पार्टी का सदस्य बनाए। पन्ना प्रमुख, बूथ अध्यक्ष से लेकर वरिष्ठ पदाधिरियों के लिए भी लक्ष्य निर्धारित हैं। भाजपा जिन बूथों, क्षेत्रों व मजरे-टोलों में कमजोर है, उनसे संपर्क करें और प्रधानमंत्री की गरीब कल्याण की योजनाएं बताकर उन्हें पार्टी का सदस्य बनाएं। बूथ विस्तारक अभियान ने पार्टी संगठन को मजबूती दी और मध्यप्रदेश में भाजपा को विधानसभा व लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत मिली। इसी तरह संगठन पर्व भी पार्टी संगठन को मजबूती देने के लिए है। जितने अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ेंगे, पार्टी संगठन उतना ही मजबूत होगा। पार्टी संगठन जितना अधिक मजबूत होगा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की संकल्प को उतने ही अच्छे तरीके से पूरा कर सकेंगे। आप सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों और क्षेत्रों में सदस्यता में इतिहास बनाएं।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Most Popular

To Top