Haryana

हिसार : युवाओं ने निकाली तिरंगा यात्रा, बोले हमारे देश का सिंदूर कमजोर नहीं

तिरंगा यात्रा निकालते छात्र।

हिसार, 19 मई (Udaipur Kiran) । नेहरू युवा केन्द्र, आजाद हिन्द युवा क्लब और संस्कार

वैली पब्लिक स्कूल की ओर से संयुक्त रूप से गांव किरतान में तिरंगा यात्रा निकाली गई।

यात्रा को मुख्य अतिथि पंच कुलदीप राजेरा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस मौके पर क्लब के प्रधान कपूर सिंह आर्य ने साेमवार काे कहा कि देश के वीर शहीदों की

बदौलत आज हम आजादी की हवा में सांस ले रहे हैं। हमारे देश के प्रति विरोधी गतिविधियों

ने जो सिंदूर का अपमान किया था इसका बदला भारतीय जवानों ने उनके देश में घुसकर लिया

है और उनको यह बता दिया कि हमारे देश का सिंदूर कमजोर नहीं है। हमारा देश भारत इतना

कमजोर नहीं है।

पूरी दुनिया में भारत की पहचान है कि वह दुनिया में कभी भी डरे नहीं,

लड़ना जानते हैं और मारना भी जानते हैं। तिरंगा यात्रा के दौरान स्कूल के बच्चों ने

नारा लगाया मेरे देश के जवान लड़े सीना तान तान। गांव, गली और मोहल्ले से जब यह यात्रा

निकाली जा रही थी और बच्चे नारे लगा रहे थे तो लोगों ने बच्चों का हौसला बढ़ाया। इस

मौके पर कोमल लता, सुमित सिंह खारड़िया, उप स्वास्थ्य केंद्र से आए डाक्टर फतेह सिंह,

डॉक्टर कुसुम कुमारी, डाक्टर सिलोचना, डाक्टर मुकेश, प्रोमिल आर्य, अनीता आर्य मौजूद

थे।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Most Popular

To Top