Haryana

हिसार: हमें परमात्मा का हर दिन आभारी होना चाहिए : गुरु मां उषा

मैयड़ स्थित सिद्ध महामृत्युंजय आश्रम में गुरु मां उषा का स्वागत करते स्वामी सहजानंद सरस्वती व अन्य पुरोहित।

दिल्ली से मैयड़ स्थित सिद्ध महामृत्युंजय आश्रम में पहुंची गुरु मां उषा

हिसार, 18 जुलाई (Udaipur Kiran) । पर्यावरण जागरूकता अभियानों में पिछले 35 सालों से सक्रिय एवं इस समय वर्ल्ड क्लाइमेट चेंज फाउंडेशन की ब्रांड अंबेसडर गुरु मां उषा ने कहा है कि हमें परमात्मा का हर दिन आभारी होना चाहिए। ईश्वर ने जिस हाल में रखा है, उस पर कोई शिकायत नहीं करनी चाहिए।

गुरु मां उषा गुरुवार को जिले के मैयड़ स्थित सिद्ध महामृत्युंजय आश्रम में बातचीत कर रही थी। वे यहां तीन दिन के प्रवास पर पहुंची है। उन्होंने कहा कि ईश्वर का आभार प्रकट करने से संबल प्राप्त होता है, जिससे व्यक्ति स्वयं को अकेला महसूस नहीं करता है। गुरु मां उषा दिल्ली एनसीआर में स्प्रिचुअल हिलर के तौर पर काफी प्रसिद्ध हैं।

इससे पहले आश्रम पहुंचने पर स्वामी सहजानंद सरस्वती और अन्य पुरोहितों ने उनका स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि गुरु मां हाल ही में जर्मनी, फ्रांस, इटली, नीदरलैंड समेत 12 देशों की यात्रा कर वापस लौटी हैं। सभी जगहों पर गुरु मां ने अपने प्रवचनों में भारत की सनातन संस्कृति की महानता को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से वहां के लोगों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने स्वामी सहजानंद सरस्वती के चलाए अभियान ‘मेरी शान-मेरा थैला, क्यों करें हम राष्ट्र को मैला’ से जुडक़र दिल्ली एनसीआर में जागरूकता अभियान को समर्थन दिया था।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर / SANJEEV SHARMA

Most Popular

To Top