Haryana

हिसार: अपने मांग पत्र बारे सभी पार्टियों के उम्मीदवारों को ज्ञापन सौंपेगा सर्व कर्मचारी संघ : ओमप्रकाश माल

सर्व कर्मचारी संघ की कन्वेंशन को संबोधित करते कर्मचारी नेता।

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ब्लॉक हिसार व एएचपीसी वर्कर्स यूनियन की संयुक्त कन्वेंशन का आयोजन

हिसार, 18 सितंबर (Udaipur Kiran) । सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ब्लॉक हिसार व एएचपीसी वर्कर्स यूनियन, ब्लॉक आदमपुर, ब्लॉक अग्रोहा व ब्लॉक हिसार की संयुक्त कन्वेंशन मंगलवार को जाट धर्मशाला में हुई। कन्वेंशन की अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान ओमप्रकाश माल ने की जबकि संचालन ब्लॉक सचिव विनोद प्रभाकर ने किया।

कन्वेंशन को संबोधित करते हुए एएचपीसी वर्कर्स यूनियन के राज्य प्रधान सुरेश राठी, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान धर्मवीर फौगाट व अन्य कर्मचारी नेताओं ने बताया कि आज हरियाणा में आबादी के अनुपात के अनुसार हजारों कर्मचारियों की जरूरत है। हजारों पद खाली पड़े हैं। सरकार पक्की भर्ती करने की जगह हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत भर्ती कर रही। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा बेरोजगारी के हिसाब से देश में नम्बर एक पर है।

उन्होंने बताया कि कर्मचारी पुरानी पेंशन की मांग कर रहे हैं और सरकार यूपीएस लेकर आई है जो एनपीएस की तरह ही कर्मचारियों के हित में नहीं है। सर्व कर्मचारी संघ मांग करता है कि प्रदेश में सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, पुरानी पेंशन स्कीम बहाल की जाए व आठवें वेतन आयोग का गठन किया जाए।

सर्व कर्मचारी संघ के ब्लॉक प्रधान ओमप्रकाश माल ने बताया कि संघ द्वारा अपने मांग पत्र को लेकर सभी पार्टियों के उम्मीदवारों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। कन्वेंशन को सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान सुरेंद्र यादव, वरिष्ठ उप प्रधान नरेश गौतम, जिला सचिव राजेश बागड़ी, सह सचिव अशोक सैनी, बिजली यूनियन के राज्य के पदाधिकारी जगमेंद्र पूनिया, सुबे सिंह कादियान, ओम प्रकाश वर्मा, दिलबाग जांगड़ा, सुरेश रोहिल्ला व हितेंद्र सिहाग ने आदि ने भी संबोधित किया।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Most Popular

To Top