Haryana

हिसार : राधेश्याम सोनी बने भाजपा सब्जी मंडी मंडल के महामंत्री

कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता से मिलते नवनियुक्त पदाधिकारी।

हिसार, 29 अगस्त (Udaipur Kiran) । हिसार विधानसभा क्षेत्र के सब्जी मंडी मंडल में मंडल अध्यक्ष लोकेश असीजा ने कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, जिला अध्यक्ष अशोक सैनी, जिला महामंत्री आशीष जोशी से विचार विमर्श कर राधेश्याम सोनी को मंडल महामंत्री, आनंद सैनी को मंडल सचिव व दीपक कुमार को भी मंडल सचिव नियुक्त किया है। मीडिया प्रभारी सुरेश गोयल धूप वाला ने बताया कि नवनियुक्त पदाधिकारी पार्टी के पुराने और समर्पित कार्यकर्ता है। इनकी नियुक्तियों के बाद पार्टी कार्य और अधिक सुचारू रूप से हो सकेगा। नवनियुक्त तीनो पदाधिकारियों ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया है और कहा कि हम पार्टी का कार्य पूरे समर्पण भाव से करेंगे व पार्टी को औऱ अधिक मजबूत करने का काम करेंगे।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Most Popular

To Top