Haryana

हिसार: जनता एक बार फिर इनेलो को सत्ता में सौंपने के मूड में : ओमप्रकाश चौटाला

पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मिलते पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला।

हिसार, 2 सितंबर (Udaipur Kiran) । इनेलो सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री औमप्रकाश चौटाला पार्टी के वरिष्ठ नेता राजकुमार आर्य के काठ मंडी स्थित आवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की।

पूर्व मुख्यमंत्री सोमवार को दिल्ली जाते समय यहां रूके थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। पार्टी कार्यकर्ता जी जान से जुट जाएं। प्रदेश की जनता सत्ता में बदलाव चाहती है। इनेलो के शासनकाल में प्रदेश में हुए विकास कार्यों को आज भी जनता याद करती है। इसलिए जनता एक बार फिर इनेलो को सत्ता में लाना चाहती है। इसलिए कार्यकर्ता पार्टी की सरकार बनाने के लिए जुट जाएं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सतबीर सिसाय, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजीव राजा, रामचंद्र बैनीवाल, हरीश वर्मा व जिला प्रवक्ता रमेश चुघ सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Most Popular

To Top