Haryana

हिसार : भाजपा जिला कार्यालय में संविधान गौरव दिवस कार्यक्रम की तैयारियां पूरी : अशोक सैनी

भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सैनी

सफलता के लिए लगाई गई कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां, सांसद राजकुमार चाहर होंगे

मुख्य वक्ता

हिसार, 16 जनवरी (Udaipur Kiran) । भाजपा जिला कार्यालय में 17 जनवरी को संविधान गौरव

दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है और कार्यक्रम की सफलता

के लिए कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां निर्धारित की गई है।

भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सैनी ने गुरुवार को बताया कि भारतीय संविधान के

75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से संविधान गौरव अभियान

चलाया जाएगा। देशभर में चलने वाले इस अभियान के तहत पार्टी की ओर से बूथ स्तर तक कार्यक्रम

आयोजित करके बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। उन्होंने

बताया कि राज्य के कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी इस अभियान के प्रदेश संयोजक है

जबकि पार्टी के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र सिंह आर्य इस कार्यक्रम के प्रदेश सह संयोजक

है। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर होने वाले इस कार्यक्रम के लिए कमेटी बना दी गई

है, जिसके संयोजक जिला उपाध्यक्ष रणधीर सिंह धीरू होंगे। उनके साथ विक्रम कासनिया,

कुलदीप गौतम व सियाराम रावतखेड़ा को सह संयोजक लगाया गया है।

जिला अध्यक्ष अशोक सैनी ने बताया कि अभियान के तहत जनता को जागरूक करते हुए

यह बताया जाएगा कि भाजपा ने सही मायने में बाबा साहेब व संविधान का सम्मान किया है।

जो कांग्रेस आज भाजपा पर संविधान समाप्त करने का आरोप लगा रही है, उसकी असलियत भी जनता

को बताई जाएगी कि किस प्रकार कांग्रेस ने अपने फायदे के लिए संविधान में संशोधन करके

इसका अपमान किया। यही नहीं, कांग्रेस ने अपने लंबे शासनकाल में संविधान निर्माता डॉ.

भीमराव आंबेडकर को भारत रत्न तक नहीं दिया, जिसके वे हकदार थे।

कार्यक्रम के जिला संयोजक रणधीर सिंह धीरू एवं मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा

ने बताया कि 17 जनवरी को जिला कार्यालय में होने वाले संविधान गौरव दिवस कार्यक्रम

में सांसद एवं किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर मुख्य वक्ता होंगे।

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा सहित अन्य वरिष्ठ नेता इस अवसर पर उपस्थित रहकर अपने विचार

रखेंगे। उन्होंने बताया कि 17 जनवरी को जिला कार्यालय में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

के बाद मंडल व बूथ स्तर पर यह कार्यक्रम होगा। उन्होंने बताया कि देशभर में 3 जनवरी

से यह अभियान शुरू हो चुका है जो 25 जनवरी तक चलेगा।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Most Popular

To Top