Haryana

हिसार निगम ने शुरू किया घोड़ा फार्म क्षेत्र की मुख्य सड़क का निर्माण : वीरेन्द्र नरवाल

घोड़ा फार्म रोड की सड़क बनाने में लगे कर्मचारी।

क्षेत्रवासियों का संघर्ष लाया रंग, निगम अधिकारियों ने शुरू करवाया कामहिसार, 31 जनवरी (Udaipur Kiran) । लगातार दो माह तक चले धरने व प्रदर्शन के बाद नगर निगम प्रशासन ने अपने आश्वासन के अनुसार घोड़ा फार्म रोड की सड़क बनानी शुरू कर दी है। क्षेत्रवासियों ने इसे अपने संघर्ष की जीत बताते हुए अपने आश्वासन के अनुसार काम करने पर निगम अधिकारियों का आभार जताया है। घोड़ा फार्म रोड मार्केट एसोसिएशन के प्रधान वीरेन्द्र नरवाल ने शुक्रवार को कहा कि इस सड़क के लिए क्षेत्रवासियों ने लगातार दो माह तक धरना दिया था और समय-समय पर प्रदर्शन भी किया था। इसके अलावा संबंधित अधिकारियों से मिलकर उनके सामने भी समस्या रखी गई थी। लंबे संघर्ष के बाद नगर निगम आयुक्त नीरज व अन्य अधिकारियों ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था। उन्होंने कहा कि नगर निगम अधिकारियों ने अपने आश्वासन के अनुसार घोड़ा फार्म रोड की मुख्य सड़क बनवानी शुरू कर दी है। इससे क्षेत्रवासियों में खुशी है। वीरेन्द्र नरवाल ने कहा कि इस क्षेत्र में शुरू हुए इन कार्यों ने ये साबित कर दिया है कि एकता में बल है। उन्होंने कहा कि घोड़ा फार्म रोड वाली सड़क पर हजारों की संख्या में नागरिक आते-जाते रहते हैं। यह सड़क साउथ बाईपास से जुड़ी हुई है और बाईपास से सीधी हिसार शहर को जाती है। उन्होंने संघर्ष में सहयोग देने पर क्षेत्रवासियों का आभार जताया और अपील की कि वे भविष्य में भी एकजुटता व अपना सहयोग बनाए रखें।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Most Popular

To Top