Haryana

हिसार : इनसो ने भाजपा कार्यालय के समक्ष फूंका मंत्री शाह का पुतला

भाजपा कार्यालय के समक्ष पुतला फूंकते इनसो कार्यकर्ता।

नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर लगाया बचाव करने का आरोप

हिसार, 15 मई (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विजय शाह द्वारा सेना

अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के प्रति की गई विवादित टिप्पणी का मामला बढ़ता जा रहा

है।​ टिप्प्णी के बाद से वे लगातर विपक्ष की आलोचना झेल रहे हैं। इसी कड़ी में ​गुरुवार

को इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (इनसो) ने सिरसा रोड स्थित भाजपा कार्यालय के

समक्ष प्रदर्शन किया और मंत्री विजय शाह का पुतला फूंककर नारेबाजी की।

इनसो कार्यकर्ताओं ने मंत्री विजय शाह की आलोचना करते हुए उन्हें देश का गद्दार

बताया और कहा कि इस तरह के बयान से देश की एकता को खतरा पैदा होता है। इनसो के जिला

अध्यक्ष अज्जू घनघस ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार में बीजेपी मंत्री विजय शाह ने देश

की बेटी कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी की है, उसे आतंकवादियों की बहन बताया

है। इससे पूरे देश में गुस्सा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अपने मंत्री को बचाने

का प्रयास कर रही है। लंबा समय बीत जाने के बाद भी भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने अब तक मंत्री

के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं है। यह दिखाता है कि भाजपा देश विरोधी ताकतों के साथ खड़ी

है। छात्र नेताओं ने मंत्री को पद से हटाने और देशद्रोह का मुकदमा करने की मांग की

है। इस मौके पर छात्र नेता पूजा, अनू, सरोज, कमल, दीपक, अजय, हर्ष शर्मा सहित कई छात्र

मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Most Popular

To Top