Haryana

हिसार : महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के कार्यक्रम के मद्देनजर रेड जोन घोषित

महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

हिसार, 7 मार्च (Udaipur Kiran) । जिलाधीश अनीश यादव ने महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी

मुर्मु के 10 मार्च को हिसार में प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर क्षेत्र को रेड

जोन घोषित किया है। उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से यह फैसला लिया है। इस संबंध में

उनकी तरफ से आदेश जारी किया गया है।

जिलाधीश अनीश यादव द्वारा शुक्रवार को जारी किया गया यह निर्देश भारतीय नागरिक

संहिता 2023 की धारा 163 के तहत प्रदत शक्तियों का उपयोग करते हुए दिया गया है। उन्होंने

महामहिम राष्ट्रपति के कार्यक्रम स्थलों तथा उसके आसपास क्षेत्र को रेड जोन घोषित किया

है। इसके साथ ही ड्रोन नियमावली-2021 के तहत रेड जोन में ग्लाइडर/ड्रोन/मानवरहित हवाई

उपकरण आदि उड़ाने पर प्रतिबंध रहेगा। जिलाधीश ने जारी आदेशों में स्पष्ट किया है कि

सुरक्षा के मद्देनजर ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी रहेगी। महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

के कार्यक्रम स्थलों तथा उसके आसपास क्षेत्र के 1000 मीटर के दायरे में किसी भी मानव

रहित वाहन (यूएवी) की उड़ान प्रतिबंधित की गई है। आदेशों की उल्लंघना करने वाले व्यक्ति

के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 223 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Most Popular

To Top