
29वीं सिंधु दर्शन यात्रा का शुमारंभ 19 जून को कुरूक्षेत्र से होगा हिसार, 28 अप्रैल (Udaipur Kiran) । हिमालय परिवार हरियाणा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को 29वीं सिंधु दर्शन यात्रा लेह जाने का निमंत्रण दिया है। इस 29वीं सिंधु दर्शन यात्रा का शुमारंभ 19 जून को कुरूक्षेत्र से होगा। हिमालय परिवार की प्रदेश महामंत्री डॉ. मोनिका सैनी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री नायब सैनी को आमंत्रित किया।इस अवसर पर डॉ. मोनिका सैनी ने सोमवार को बताया कि कि सिंधु दर्शन यात्रा एक महत्वपूर्ण आयोजन है जो हिमालय परिवार के माध्यम से आयोजित किया जाता है। यह यात्रा लेह में आयोजित की जाएगी और इसमें देशभर से लोग भाग लेंगे। मुख्यमंत्री ने इस आमंत्रण के लिए डॉ. मोनिका सैनी और हिमालय परिवार को आश्वासन दिया कि हरियाणा वासी बढ़ चढ़कर इस यात्रा में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि यह आयोजन हमारी संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। डॉ. मोनिका सैनी ने बताया कि इस आयोजन में भाग लेने के लिए नागरिकों को आमंत्रित किया गया है। यह आयोजन हमारी एकता और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने में मदद करेगा।उन्होंने बताया कि हिमालय परिवार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. इंदेश कुमार के संरक्षण में चलाया जाना वाला एक सामाजिक संगठन है, जो हिमालय एवं पर्यावरण के संरक्षण के विभिन्न कार्यों में लगा रहने वाला संगठन है। हिमालय परिवार, सिंधु नदी के जीवनोद्धार एवं उसके पुरातन मूल्य तक उसको पहुंचने का कार्य भी यह संगठन करता है जिसके लिए पिछले 29 वर्षों से प्रतिवर्ष एक सिंधु दर्शन यात्रा आयोजित करता है। इस यात्रा में प्रति वर्ष हजारों लोग हिस्सा लेते है। इस यात्रा का उद्देश्य 22 अप्रैल को पुलवामा में किये गये आतंकी हमले से उत्पन्न भय के वातावरण को दूर कर आम जन में शांति का संदेश देना है।
(Udaipur Kiran) / राजेश्वर
