Haryana

हिसार : मानव जीवन के सर्वांगीण विकास के लिए स्वस्थ जीवन का होना अत्यंत आवश्यक : कर्नल पांडे

एचएयू में गोष्ठी को संबोधित करते मुख्य वक्ता।

एचएयू में स्वस्थ जीवन शैली विषय पर गोष्ठी आयोजित

हिसार, 23 जनवरी (Udaipur Kiran) । हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के इंदिरा चक्रवर्ती

सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय में ‘स्वस्थ जीवनशैली’ विषय पर एनसीसी छात्राओं

के लिए एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गुरुवार को हुई गोष्ठी में थर्ड हरियाणा एनसीसी

गल्र्स बटालियन से कर्नल ज्ञान प्रकाश पांडे मुख्य वक्ता के तौर पर उपस्थित रहे।

मुख्य वक्ता कर्नल ज्ञान प्रकाश पांडे ने अपने सम्बोधन में कहा कि मानव जीवन

के सर्वांगीण विकास के लिए स्वस्थ जीवन का होना अत्यंत आवश्यक है। स्वस्थ जीवन शैली

अपनाने से व्यक्ति का शरीर तंदुरुस्त रहता है। व्यक्ति को स्वस्थ जीवन के लिए प्रोटीन,

विटामिन, और मिनरल्स से भरपूर आहार लेना चाहिए। भोजन में फल, सब्जियों और साबुत अनाज

को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने बताया कि व्यक्ति के स्वस्थ जीवन में योग का भी

विशेष महत्व है। नियमित योग क्रियाएं करके विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचा जा सकता

है। उन्होंने कहा कि लड़कियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। लड़कियों ने शिक्षा,

स्वास्थ्य सेवाओं, खेलकूद तथा सूचना प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी

प्रतिभा के बल पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की है।

विश्वविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ बीना यादव ने कहा कि स्वस्थ जीवन शैली एक अच्छे

जीवन की नींव है। स्वस्थ जीवन जीने के लिए स्वस्थ आहार का सेवन करना बहुत जरूरी है।

एनसीसी ऑफिसर डॉ. उर्वशी नांदल ने कहा कि विद्यार्थियों स्वस्थ जीवन शैली अपना कर ही

अपने स्वास्थ्य को ठीक रख सकते हैं। उन्होंने एनसीसी कैडेट्स को राष्ट्रीय सेवा से

संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विद्यार्थी एवं

स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Most Popular

To Top