Haryana

हिसार : 14 वर्ष से रोजाना तिरंगा हाथ में थामे हिंदुस्तानी जनता को दे रहे देशभक्ति की संदेश

तिरंगे झंडे के साथ राजेश हिन्दुस्तानी।

रामपुरा मोहल्ला स्थित मां गंगा देवी हिन्दुस्तानी जनसेवा मिशन कार्यालय के

माध्यम से लोगों की मदद में जुटे हिन्दुस्तानी

हिसार, 25 जनवरी (Udaipur Kiran) । जागो मानव बनो इंसान संस्था के अध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता

गंगापुत्र राजेश हिन्दुस्तानी के हाथों में पिछले 14 साल से रोजना कई घंटे राष्ट्रीय

ध्वज तिरंगा रहता है। अन्ना आंदोलन के दौरन हिंदुस्तानी ने अपने हाथ में तिरंगा उठाया

था जिसे आज तक वे रोजाना अपने हाथों में रखते हैं। इस दौरान राजेश हिन्दुस्तानी लाखों

लोगों को देशभक्ति की लिए प्रेरित कर चुके हैं। उन्होंने देश के 8 राज्यों में लाखों

लोगों को देश व समाज की सेवा के लिए जागरुक किया है।

राजेश हिन्दुस्तानी ने शनिवार को बताया कि इस दौरान लोगों ने उन्हें पागल कहा,

गालियां दीं और उन्होंने अनेक परेशानियां झेलीं लेकिन उन्होंने तिरंगा नहीं छोड़ा।

मामा तथा बुआ के बेटे की शादी में तिरंगा लेकर आने से मना करना पर वे तथा उनकी माता

श्रीमती गंगा देवी उनकी शादी में ही नहीं गए। हिन्दुस्तानी में देश प्रेम के प्रति

इतना जुनून, जज्बा व जज्बात हैं कि उन्होंने पिछले 35 साल से निस्वार्थ भाव से एक सामाजिक

कार्यकर्ता के रूप में देशहित में अपना जीवन लगा दिया है।

इस दौरान उन्होंने अपने संघर्ष

के बल पर कई बड़े एवं असंभव कार्य करवाए जिसमें शुद्ध पेयजल के लिए पेयजल नहर जो कि

महाबीर कालोनी जलघर में आती है, को सालों तक संघर्ष करके कवर करवाया। हरे पेड़ों को

पेड़ों के आगे खड़े होकर कटने से बचाया। गरीब व जरूरतमंद लोगों को इंसाफ दिलवाया। शहर

में अच्छी सडक़ों को तोडक़र फिर से बनाने के खिलाफ आवाज उठाई। इसके अलावा भी कई अनेक

बड़े कार्य करवाए हैं जिसका शासन, प्रशासन, नेताओं अफसरों व लाखो लोगों को पता है।

राजेश हिन्दुस्तानी रामपुरा मौहल्ला हिसार स्थित अपने घर में मां गंगा देवी,

हिंदुस्तानी जनसेवा मिशन कार्यालय के माध्यम से लोगों की अपने स्तर पर मदद कर रहे हैं।

लोग उनके पास समस्याएं लेकर आते हैं जिसे वे प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर हल करवाते

हैं तथा उनकी आवाज को मजबूती से उठाते हैं। उन्होंने कहा कि देश, समाज व मानवता की

सेवा से हम महान शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Most Popular

To Top