Haryana

हिसार : सरकारी अध्यापक की पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की

परिजनों ने अध्यापक पर लगाया

जान से मारने की धमकी देने का आरोप

हिसार, 24 जुलाई (Udaipur Kiran) । जिले

के उकलाना क्षेत्र के गांव मदनपुरा में सरकारी अध्यापक की पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाकर

आत्महत्या कर ली। मृतका के परिजनों का आरोप है कि उसका पति उनकी बेटी को जान से मारने

की धमकी दे रहा था, इसलिए, उसने जहर निगल लिया। मृतका की पहचान 35 वर्षीय दर्शना देवी

के रूप में हुई है और वह लगभग 40 वर्षीय विनोद कुमार से शादीशुदा थी।

बताया जा रहा है कि आत्महत्या

का यह मामला मंगलवार देर रात का है। अध्यापक विनोद कुमार दो साल से नगला के सरकारी

स्कूल में पढ़ा रहा है। विनोद की दर्शना के साथ यह तीसरी शादी थी। इससे पहले विनोद

की दो शादियां हो चुकी हैं। विनोद की पहली शादी 2014 में हुई थी। दो साल बाद ही उसकी

पत्नी उसे छोड़कर चली गई। इसके बाद विनोद ने 2017 में दूसरी शादी की। करीब डेढ़ साल

बाद उसकी दूसरी पत्नी भी छोड़कर चली गई। इसके बाद विनोद ने अप्रैल 2023 में तीसरी शादी

दर्शना से की। दर्शना का भी विनोद के साथ दूसरा ब्याह था। पहली शादी से उसका एक 14

साल का बेटा है। दर्शना की मौत के बाद पुलिस ने दर्शना के परिजनों के बयान के आधार

पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मृतका के पति से भी पूछताछ कर रही है।दर्शना के परिजनों

का कहना है कि तीन दिन पहले विनोद की दर्शना से फोन पर बातचीत हुई थी। इस दौरान दोनों

के बीच कुछ कहासुनी हुई। इसमें विनोद ने दर्शना को जान से मारने की धमकी दी। इससे परेशान

होकर दर्शना ने जहर निगल लिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। उसे उकलाना के एक निजी

अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। विवाहिता की आत्महत्या के

बाद उकलाना तहसील स्थित अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। मृतका के परिजनों

के अलावा रिश्तेदार पूरी पंचायत के साथ अस्पताल पहुंचे। उकलाना थाने के इंस्पेक्टर

गुरमिंदर सिंह का कहना है कि विवाहिता की मौत का मामला है। पुलिस जांच कर रही है और

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसकी अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर / SANJEEV SHARMA

Most Popular

To Top