Haryana

हिसार : मंडलायुक्त का हुआ अंबाला तबादला, कार्यालय में दी गई विदाई पार्टी

गीता भारती को गुलदस्ता भेंट करते कार्यालय के अधिकारी।

हिसार, 12 जुलाई (Udaipur Kiran) । मंडलायुक्त गीता भारती का हिसार से अंबाला तबादला हो गया है। इसी उपलक्ष्य में शुक्रवार को आयुक्त कार्यालय में विदाई पार्टी का आयोजन किया गया।

मंडलायुक्त गीता भारती ने 6 सिंतबर 2022 को हिसार आयुक्त के रुप में पदभार ग्रहण किया था। मंडलायुक्त की ओएसडी शालिनी चेत्तल ने बताया कि मंडलायुक्त गीता भारती का हिसार में रहते हुए सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं तथा विकासात्मक परियोजनाओं के क्रियान्वयन पर फोक्स रहा। उन्होंने अपने कार्यकाल में सभी उपायुक्तों के साथ समन्वय बनाकर जनता की समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया। मंडलायुक्त गीता भारती ने अब अंबाला में मंडलायुक्त का कार्यभार संभाला हैं। मंडलायुक्त गीता भारती ने एचसीएस अधिकारी के तौर पर अपने कार्यकाल की शुरुआत नगराधीश अंबाला से की थी। इसके अलावा उन्होंने अतिरिक्त उपायुक्त यमुनानगर तथा हरियाणा सरकार में कई विभागों में उच्च पद पर अपनी सेवाएं दी हुई है।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर / सुमन भारद्वाज शर्मा

Most Popular

To Top