
मुख्यमंत्री बोेले, रेस वाले घोड़े केवल नरेन्द्र मोदी के पास, बारात वाले जनता ने वापिस किएहिसार, 9 जून (Udaipur Kiran) । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि कांग्रेस के पास सारे घोड़े ही लंगड़े हैं। बारात वाले घोड़े तो जनता ने वापिस कर दिए हैं और ये सबने देखा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार को हिसार के महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से हिसार से चंडीगढ़ के लिए फ्लाइट को झंडी दिखाने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मुख्यमंत्री सेे कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चंडीगढ़ दौरे व संगठन में जान फूंकने बाबत पूछा गया तो मुख्यमंत्री ने कटाक्ष किया कि उन्होंने संगठन मजबूत कर तो दिया। राहुल ने अपनी पार्टी में तीन तरह के घोड़े बताए हैं, एक तो रेस का घोड़ा, एक बारात का घोड़ा और एक लंगड़ा घोड़ा लेकिन कांग्रेस को समझ लेना चाहिए कि बारात का घोड़ा जनता वापिस कर चुकी है और रेस का घोड़ा केवल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पास है। अब कांग्रेस के पास केवल लंगड़े घोड़े ही बचे हैं और उनसे ही काम चलाना है। एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस का संगठन को बिल्कुल ही खत्म है। अच्छा है राहुल गांधी कुछ प्रयास करे तो इसमें कुछ जान आए लेकिन ऐसा लगता नहीं है। उन्होंने कहा कि वास्तव में भाजपा नेतृत्व वाली केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे जनकल्याण के कार्यों को कांग्रेस पचा नहीं पा रही। जनता ने कांग्रेस को भी 55 साल दिए, तीन पीढ़ियां लग गई लेकिन वे कार्य नहीं कर पाई जो आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र की सरकार कर रही है।
(Udaipur Kiran) / राजेश्वर
