Haryana

हिसार : कामरेड रूप सिंह तीसरी बार भाकपा के जिला सचिव बने

का. रूपसिंह, जिन्हें तीसरी बार अध्यक्ष चुना गया है।

भाकपा ने मनाई कार्ल मार्क्स जयंती

हिसार, 6 मई (Udaipur Kiran) । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की जिला कार्यकारिणी

की बैठक ऋषि नगर में का. रणजीत सिंह राजथल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति

से का. रूप सिंह को तीसरी बार जिला सचिव चुना गया। इसके अलावा का. सुनील बेडल को सहसचिव

चुना गया।

मंगलवार को हुई बैठक में 7 से 9 जून तक यमुनानगर में होने वाले पार्टी के राज्य

स्तरीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए पांच डेलीगेट का चुनाव किया गया। इस दौरान कार्ल

मार्क्स की जयंती भी मनाई गई। जिला सचिव का. रूप सिंह ने कार्ल मार्क्स की जीवनी पर

प्रकाश डाला गया। एमएल सहगल ने कहा कि कार्ल मार्क्स ने विश्व समाज में हो रहे परिवर्तन

प्रणाली आधीन एक सिद्धांत की खोज की, जिसे मार्क्सवाद का नाम दिया गया।

लंबे अध्ययन

के बाद कार्ल मार्क्स इस परिणाम पर पहुंचे कि परिवर्तन बाह्य प्रकृति में होने वाले

परिवर्तनों की भांति अचानक नहीं हो जाते, अपितु कुछ विशिष्ट नियमों के अनुसार होते

हैं। इसी तरह उन्होंने पूंजीवाद के आर्थिक सिद्धांत की खोज की। कार्ल मार्क्स ने मुनाफे

और मजदूरी के विषय को समझा तथा दोनों पर निगाह डालते हुए ऐतिहासिक मंजिल का अध्ययन

किया। कार्ल मार्क्स की खोज अनुसार 16वीं शताब्दी में नए वर्ग औद्योगिक पूंजीपति वर्ग

व मजदूर वर्ग का जन्म हुआ। इस उपरांत पूंजीवादी किसान वर्ग व खेत मजदूर वर्ग भी उत्पन्न

हुआ।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Most Popular

To Top