Haryana

हिसार : मुख्यमंत्री ने किया 20 करोड़ की तीन विकास परियोजनाओं का लोकार्पण

राखीगढ़ी में परियोजनाओं का उद्घाटन करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी।
पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत।

मुख्यमंत्री और केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री ने राखीगढ़ी के विकास बारे अधिकारियों संग की बैठकराखीगढ़ी को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के दिए निर्देशहिसार, 19 मई (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंधु घाटी सभ्यता के ऐतिहासिक स्थल राखीगढ़ी में स्थापित संग्रहालय एवं व्याख्यान केंद्र में 20 करोड़ लागत की तीन विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इनमें विश्रामगृह, छात्रावास तथा कैफेटेरिया शामिल हैं। इस अवसर पर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, हरियाणा के विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा और लोक निर्माण एवं जन-स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर सिंह गंगवा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। इसके अलावा मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री ने आइकोनिक स्थल राखीगढ़ी पर तैयार की गई पुस्तिका का भी विमोचन किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने साेमवार काे कहा कि विश्राम गृह, कैफेटरिया तथा हॉस्टल बनने से देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों तथा विद्यार्थियों को शानदार सुविधाएं मिलेंगी। 17 कमरों वाला रेस्ट हाउस आधुनिक सुविधाओं से युक्त है। हॉस्टल में विद्यार्थियों के ठहरने के लिए 13 डोरमेट्री बनाई गई हैं। इसके अलावा डाइनिंग हॉल की सुविधा भी रहेगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। यहां खुदाई के दौरान अब तक प्राप्त हड़प्पा कालीन वस्तुओं को प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी में हड़प्पा कालीन बच्चों के खिलौने, टैराकोटा छकड़ा गाड़ी का पहिया, दीए, टैरा कोटा मनके, मालाएं इत्यादि वस्तुओं को रखा गया।राखीगढ़ी के विकास बारे हुई बैठकइसके उपरांत, मुख्यमंत्री तथा केंद्रीय मंत्री ने राखीगढ़ी के विकास बारे अधिकारियों के साथ बैठक की और राखीगढ़ी को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए तैयार की जा रही कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि राखीगढ़ी संग्रहालय एवं व्याख्यान केंद्र का निर्माण कार्य तेजी से पूरा किया जाए। पुरातात्विक साइटों पर शेड का निर्माण करवाया जाए ताकि उत्खनन कार्य साल के 12 महीने निरंतर चल सके। उन्होंने कहा कि राखीगढ़ी को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए म्यूजियम को पुरातात्विक साइटों के साथ जोड़ा जाए और लाइटिंग, पार्किंग इत्यादि की व्यवस्था के लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार की जाए। इस अवसर पर हांसी विधायक विनोद भ्याणा, नलवा विधायक रणधीर पनिहार, पूर्व राज्यसभा सांसद डीपी वत्स, पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, विरासत एवं पर्यटन विभाग की प्रधान सचिव कला रामचंद्रन, पुरातत्व विभाग के निदेशक अमित खत्री, मंडलायुक्त अशोक कुमार गर्ग, उपायुक्त अनीश यादव, हांसी पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन, नगर निगम आयुक्त नीरज, डीएसपी रविंद्र सांगवान, जिला परिषद के चेयरमैन सोनू सिहाग डाटा, नारनौंद एसडीएम मोहित महराणा, बरवाला एसडीएम डॉ. वेद प्रकाश बेनीवाल, भाजपा हांसी जिलाध्यक्ष अशोक सैनी, भाजपा प्रदेश सचिव कैप्टन भूपेंद्र सिंह, रणधीर सिंह धीरू, पुरातत्व विभाग की उपनिदेशक बनानी भट्टाचार्य व भाजपा हिसार प्रभारी जवाहर सैनी सहित आसपास क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Most Popular

To Top