
सदस्यों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन
हिसार, 31 जुलाई (Udaipur Kiran) । भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा ने महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद उधम सिंह के बलिदान दिवस पर पुराना गवर्नमेंट कॉलेज मैदान स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया व श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा हिसार परिवार के सदस्यों प्रात: 7:30 बजे पहुंचकर उनके चरणों में पुरुष अर्पित किए गए।
प्रकल्प प्रमुख अशोक शर्मा ने बुधवार सुबह शहीद उधम सिंह के बलिदान को याद करते हुए बताया की जलियांवाला बाग हत्याकांड में लगभग 484 निर्दोष लोगों को शहीद कर दिया गया था जिसका बदला लेने के लिए शहीद उधम सिंह ने लंदन जाकर जर्नल डायर को 2 गोली मारी थी जिससे उसकी तत्काल मौत हो गई। अंग्रेजी हुकूमत द्वारा 31 जुलाई 1940 को उन्हें पेंटनविले जेल में फांसी दे दी गई। शाखा के सदस्यों ने उनकी जय जय कार व भारत माता की जय कार के नारे लगाए।
इस अवसर पर शाखा के लगभग 20 सदस्य मौजूद रहे जिनमें शाखा अध्यक्ष ऋषिराज बुड़ाकिया, सचिव संजीव गोयल, कोषाध्यक्ष अजय सिंगल, मनीराम बंसल, प्रकल्प प्रमुख अशोक शर्मा, सीताराम मंगल, सूर्या गोयल, विमल मंगल, प्रवीण गुप्ता (प्रकल्प प्रमुख पौधारोपण), सुमित मित्तल, अशोक तिलकधारी, सुशील गोयल, संजीव कुमार,, जगमोहन जिंदल, देवराज भाटिया, मनीष जैन, अभिनन्दन गोयल, सुरेंद्र बंसल, दीपक जैन, राजेश कुकरेजा, सीता राम वर्मा, सुनील लोहिया व कई अन्य सदस्य माैजूद रहे।
(Udaipur Kiran) / राजेश्वर शर्मा
