
जिंदल हाउस की खूब चली, 6 को मिला टिकट
हिसार, 15 फरवरी (Udaipur Kiran) । सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने नगर निगम चुनाव
के लिए शहर के सभी 20 वार्डों के पार्षद पदों के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। सूची
के अनुसार चार बार के पार्षद रहे डॉ. महेन्द्र जुनेजा का नाम वार्ड 17 से कट गया है।
पहले वे वार्ड 16 से लड़ते रहे हैं मगर इस बार उनका वार्ड एससी रिजर्व हो गया था। इस
कारण वह साथ लगते वार्ड नंबर 17 से चुनाव लड़ना चाह रहे थे लेकिन पार्टी ने उनकी टिकट
ही काट दी। इसी तरह कई वार्ड महिला रिजर्व होने के कारण पूर्व पार्षदों की जगह उनकी
पत्नियों को मैदान में उतारा गया है। हिसार की विधायक सावित्री जिंदल के समर्थक माने
जाने वाले 6 से ज्यादा आवेदकों को भाजपा ने टिकट थमाया है।
खास यह रही कि 4 बार के पार्षद महेंद्र जुनेजा का टिकट वार्ड 17 से कट गया
है। भाजपा की सूची के अनुसार वार्ड नंबर 2 से कविता केडिया का टिकट काटकर मोहित सिंघल
को दिया गया है। वार्ड नंबर 5 से पिछली बार भीम महाजन की पत्नी चुनाव मैदान में थी
तो इस बार खुद भीम महाजन चुनाव लड़ रहे हैं। वार्ड नंबर 12 और 13 से जिंदल ने अपने समर्थकों
को टिकट दिलवाया है। भाजपा ने जिंदल हाउस समर्थित 6 पार्षदों को टिकट दिया है। इसमें
वार्ड नंबर एक से टीनू जैन की पत्नी सरोज जैन, वार्ड 8 से राजेंद्र सैनी, वार्ड 12
से जगमोहन मित्तल, वार्ड 13 से संजय डालमिया और वार्ड 5 से भीम महाजन इनमें प्रमुख
है।
ये होंगे विभिन्न वार्डों से भाजपा उम्मीदवार
भाजपा ने अपनी सूची के अनुसार वार्ड 1 से सरोज जैन, वार्ड 2 से मोहित सिंघल,
3 से ज्योति वर्मा, वार्ड 4 से हरिसिंह सैनी, 5 से भीम महाजन, 6 से सुमित्रा देवी,
7 से मनोहर लाल वर्मा, 8 से राजेन्द्र सैनी, 9 से शीला देवी व वार्ड 10 से साक्षी शामिल
है। इसी तरह वार्ड 11 से नरेश ग्रेवाल, वार्ड 12 से जगमोहन मित्तल, 13 से संजय डालमिया,
14 से डॉ. सुमन यादव, 15 से संतोष सैनी, 16 से राजेन्द्र बिडलान, 17 से राजेश अरोड़ा,
18 से गुलाब सिंह, 19 से पिंकी शर्मा तथा वार्ड 20 से नवीन कुमार को उम्मीदवार बनाया
गया है।
(Udaipur Kiran) / राजेश्वर
