Haryana

हिसार : बलराज बिजला बने बालसमंद उप तहसील के प्रधान

हरियाणा सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन की बालसमंद उप तहसील बैठक को संबोधित करते संगठन के पदाधिकारी।

हिसार, 17 फरवरी (Udaipur Kiran) । हरियाणा कर्मचारी महासंघ

से संबंधित हरियाणा सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन की बालसमंद उप तहसील की बैठक उप तहसील

परिसर में हुई। बैठक में संगठन के बालसमंद उप तहसील के चुनाव करवाए गए। बैठक में सेवानिवृत

महाप्रबंधक उदयवीर दुहन, सेवानिवृत तहसीलदार नरेश गोयल व रिटायर्ड कर्मचारी ज्वाइंट

एक्शन कमेटी के मंडल संयोजक राजपाल नैन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

रिटायर्ड कर्मचारी ज्वाइंट एक्शन कमेटी के मंडल

संयोजक राजपाल नैन ने सोमवार को बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से बलराज बिजला को बालसमंद

उपतहसील का प्रधान चुना गया। उन्होंने बताया कि बैठक में कमेटी के सात पदाधिकारियों

की नियुक्ति की जिम्मेदारी भी प्रधान बलराज बिजला को दी गई। उन्होंने बताया कि संगठन

ने पूरे प्रदेश में जिला वाइज चुनाव प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी के तहत जिला का चुनाव

8 मार्च को स्थानीय क्रांतिमान पार्क में होगा। राजपाल नैन ने बताया कि जिला के चुनाव

से पहले ब्लॉकों के चुनाव करवाए जाएंगे। इसी के तहत बालसमंद उप तहसील के चुनाव करवाए

गए हैं। इसके बाद 22 फरवरी को हांसी व नारनौंद ब्लॉक के हांसी बस स्टैंड परिसर स्थित

महासंघ यूनियन कार्यालय में, 1 मार्च को बरवाला ब्लॉक के चुनाव बिजली निगम कार्यालय

परिसर में व 5 मार्च को अग्रोहा व उकलाना ब्लॉक के चुनाव बस स्टैंड परिसर में करवाए

जाएंगे।

इस अवसर पर बलवान बालसमंद, अनूप रावलवास, करण

सिंह चहल, बलवान बिजली बोर्ड, ओम बुड़ाक, उमेद पुलिस विभाग, सूबे सिंह पटवारी, चंद्रभान,

महावीर शर्मा, मनफूल सिंह व हरिप्रकाश सुंडावास आदि भी उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Most Popular

To Top