Chhattisgarh

हिंगलाजिन माता का छत्र 12 अक्टूबर काे सिन्धु भवन पहुंचेगा

सिन्धी पंचायत

जगदलपुर, 7 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । बस्तर जिले की सिद्ध शक्तिपीठ माता हिंगलाज देवी मंदिर बेडागांव से माता रानी का छत्र सिन्धु भवन में आमंत्रित किया गया है।शनिवार 12 अक्टूबर शाम 6 बजे माता रानी का छत्र लेकर बेडागांव हिंगलाजिन मन्दिर के पुजारी के छत्र लेकर सिन्धु भवन पहुंचने पर यहां विधिवत पूजा पाठ किया जायेगा।

सिन्धी पंचायत अध्यक्ष मनीष मूलचंदानी ने बताया प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी माता हिंगलाज देवी का छत्र सिन्धु भवन में आमंत्रित किया गया है, यह पांचवा वर्ष है। सिन्धी समाज की कुलदेवी का सिन्धी पंचायत सदस्यों द्वारा सिन्धु भवन के बाहर ही विधिवत पूजा की जाएगी ।साथ ही आतिशबाजी एवं फूलों की वर्षा से स्वागत किया जायेगा। सिन्धु भवन में हिंगलाजिन माता रानी के भजन गाए जाएंगे, अरदास एवं पल्लव भी किया जाना है। सभी भक्तजनों को प्रसाद वितरण किया जाएगा एवं हिंगलाजिन माता रानी का फोटोफ्रेम भी प्रदान किया जायेगा ।

(Udaipur Kiran) / राकेश पांडे

Most Popular

To Top