Uttar Pradesh

बलरामपुर में हिंदू संगठनों ने मनाया सीएम योगी का जन्म दिन

Devipatan mandir Mahant
Sundar kand
Hawan pujan karte

बलरामपुर, 05 जून (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 53वीं जयंती पर बुधवार को जनपद बलरामपुर में हिंदू संगठनों द्वारा भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विभिन्न स्थानों पर यज्ञ, पूजन, सुंदरकांड पाठ और भंडारे के माध्यम से मुख्यमंत्री के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और भविष्य में प्रधानमंत्री बनने की कामना की गई।

बलरामपुर नगर में विश्व हिंदू महासंघ द्वारा नगर कार्यालय पर गंगा शर्मा की अगुआई में मुख्यमंत्री का जन्मोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्प अर्पित कर दीर्घायु की शुभकामनाएं दीं। इसी क्रम में तुलसीपुर नगर स्थित हनुमानगढ़ी परिसर में सनातन जागृति मंच के तत्वावधान में यज्ञ पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच अध्यक्ष दिलीप गुप्ता ने की। यज्ञ में आहुतियां अर्पित करते हुए कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्तम स्वास्थ्य और भावी प्रधानमंत्री बनने की प्रार्थना की।

कार्यक्रम में उपस्थित संयोजक दिलीप गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में 2017 के बाद प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है। उन्होंने बताया कि बिजली, कृषि, शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल हुई हैं, जो उनके दृढ़ संकल्प और प्रशासनिक क्षमता का परिणाम है।

उधर, गैसड़ी क्षेत्र के चैपुरवा में पूर्व विधायक शैलेश सिंह शैलू के संयोजन में सुंदरकांड पाठ किया गया। सुंदरकांड के उपरांत बृहद

भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भंडारा कार्यक्रम में बड़ी सख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि देवीपाटन पीठाधीश्वर योगी मिथिलेश नाथ महाराज ने आरती पूजन करते हुए मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की। देवीपाटन पीठाधीश्वर व पूर्व विधायक शैलेश सिंह शैलू ने भंडारा में प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड का पाठ कर मुख्यमंत्री के मंगलमय जीवन की कामना की तथा प्रसाद ग्रहण किया।

(Udaipur Kiran) / प्रभाकर कसौधन

Most Popular

To Top