HEADLINES

बंग्लादेशी घुसपैठ के चलते बदली डेमोग्राफी से सभी का भविष्य चिंतित : हिमंता बिस्वा सरमा

मंच पर प्रधानमंत्री, शिवराज सिहं चाैहान, हिमंत विस्वा सरमा, अजुर्न मुंडा, अमर बाउरी, चंपाई साेरेन सहित अन्य नेता

जमशेदपुर, 15 सितंबर (Udaipur Kiran) । असम के मुख्यमंत्री और भाजपा के झारखंड विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए जमकर हमला किया। वह जमशेदपुर के बिस्टुपुर गोपाल मैदान में रविवार को आयाेजित परिवर्तन महारैली काे संबाेधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि बंग्लादेशी घुसपैठियों से पूरा संथाल सहित कोल्हान एवं समस्त झारखंड परेशान है और बदले डेमोग्राफी से सभी का भविष्य चिंतित है। घुसपैठिये झारखंड के आदिवासियों एवं मूलवासियों के संसाधन जल , जंगल एवं जमीन को अपने कब्जे में ले रहा है फिर भी हाई कोर्ट के आदेश के बाद भी हेमंत सोरेन की सरकार वोट बैंक के लिए आंखों पर पट्टी बांध रखी है एवं संरक्षण देकर वोट के लिए झारखंड में बसा रही है। उन्होंने लोगों से पूछा कि इस बार कोल्हान की 14 में से कितनी सीटें मिलेंगी। भीड़ का जवाब मिला सभी 14 सीटें भाजपा जीतेगी।

—————

(Udaipur Kiran) / शारदा वन्दना

Most Popular

To Top