
मंडी, 05 जून (Udaipur Kiran) । विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति की समस्त खंड इकाईयों द्वारा ग्रामीण स्तर पर पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें स्वयं सहायता समूहों, युवक मंडलों व स्थानीय लोगों के साथ मिलकर जल स्त्रोतों, स्कूल परिसर तथा सर्वजानिक स्थानों की साफ सफाई की गई।
ज्ञान विज्ञान समिति के जिला अध्यक्ष ललित शर्मा ने बताया कि मंडी जिला के बल्ह, सदर, सुन्दरनगर, गोहर, करसोग, सराज, बालीचौकी, गोपालपूर, धर्मपूर, द्रंग, चौंतड़ा खंडों के कुल 25 स्थानों पर पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया व हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के सदस्य भी बने। मण्डी जिला में समिति द्वारा गत वर्ष 10 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
समिति कार्यकर्ताओं द्वारा इस मौके पर लोगों को जलवायु परिवर्तन के खतरों के बारेए पेड़-पौधों का हमारे जीवन में क्या महत्व, जंगलों को आग से बचाने व उससे होने वाले नुक्सान के बारे अवगत करववाया गया। आज जलवायु परिवर्तन के कारण हमारा जीवन खतरे में पड़ गया है। अगर समय रहते पर्यावरण की और ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाला समय बहुत कठिन होगा। धरती का तापमान दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा जिसकी बजह से गलेशियर तेजी से पिघल रहे हैं असमय बारिश का होना और अतिवृष्टि व मौसम परिवर्तन के कारण फसल चक्र भी प्रभावित हुआ है। यदि इन समस्याओं पर अंकुश लगाना है तो कार्बन उत्सर्जन को रोकना होगा व ज्यादा से ज्यादा पौधा रोपण करना होगा तभी हमारा भविष्य सुरक्षित हो सकता है। हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति द्वारा 11 जुलाई विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। जिसमें सभी जनमानस से अपिल रहेगी की वो अपने अपने क्षे़त्र में इस अभियान में शामिल होकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागेदारी दर्ज करें।
—————
(Udaipur Kiran) / मुरारी शर्मा
