
नैनीताल, 26 मई (Udaipur Kiran) । उत्तराखंड हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाष उपाध्याय को एडिशनल जज नियुक्त किया गया है। यह जानकारी केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने सोमवार को ट्वीट कर दी।
सुभाष उपाध्याय की नियुक्ति की सिफारिश पहले उत्तराखंड हाईकोर्ट की कॉलिजियम ने सितंबर 2022 में की थी। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट कॉलिजियम ने 12 अप्रैल 2023 को उनके नाम पर मुहर लगाई थी। लगभग दो साल के लंबे इंतजार के बाद उन्हें यह नियुक्ति मिली है।
उपाध्याय हाईकोर्ट में मुख्य स्थायी अधिवक्ता सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। उनकी नियुक्ति से अधिवक्ता समुदाय में खुशी का माहौल है। संभावना है कि वह 2 जून को न्यायाधीश पद की शपथ लेंगे। उनके शपथ ग्रहण के बाद उत्तराखंड हाईकोर्ट में जजों की संख्या 10 हो जाएगी।
……………
(Udaipur Kiran) / लता
