CRIME

हेरिटेज निगम का परकोटे में अवैध डेयरियों पर एक्शन, 88 गौवंश पकड़े

निगम

जयपुर, 20 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । नगर निगम हेरिटेज की पशु प्रबंधन शाखा ने अवैध रुप से चल रही डेयरियों पर रविवार को कार्रवाई की है। निगम ने कार्रवाई कर अवैध डेयरियों से 88 गौवंश पकड़ कर हिंगोनिया गौशाला में भिजवाया गया है। इस कार्रवाई के दौरान एक अवैध डेयरी को भी ध्वस्त किया गया है।

निगम आयुक्त अरुण कुमार हसीजा ने बताया कि शहर में चल रही अवैध डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। परकोटे में विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई कर 88 गौवंश का पकड़ा गया है। यह कार्रवाई शनिवार देर रात दो बजे से रविवार दोपहर 12 बजे चली। निगम ने शास्त्री नगर, इंद्रा बाजार, ब्रह्मपुरी, न्यू माउंट रोड, आमेर रोड, कंवर नगर, गलता गेट में कार्रवाई की है। इस दौरान एक अवैध पशु डेयरी को भी ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के दौरान सतर्कता शाखा के जवान और स्थानीय पुलिस बल भी तैनात रहा।

—————

(Udaipur Kiran) / राजेश

Most Popular

To Top