RAJASTHAN

हेरिटेज निगम को पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत मिला प्रथम पुरस्कार

निगम

जयपुर, 3 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । स्वच्छता ही सेवा अभियान के समापन पर हेरिटेज निगम को पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत प्रथम पुरस्कार मिला है। मेगा एंड मिलियन प्लस सिटीज केटेगरी में हेरिटेज निगम को यह पुरस्कार दिया गया है। आयोजित कार्यक्रम में डीएलबी मिनिस्टर झाबर सिंह खर्रा, डीएलबी निदेशक कुमार पाल गोतम और सांसद मंजू शर्मा ने प्रशस्ति पत्र और अवार्ड निगम अधिकारियों को दिया। ग्रेटर निगम के साथ संयुक्त रूप मे पहले स्थान पर हेरिटेज निगम रहा है। यह पुरस्कार हेरिटेज निगम की एनयूएलएम उपायुक्त निधि सिंह और जिला परियोजना अधिकारी अमित शर्मा ने प्राप्त किया

आज बंद रहेंगे निगम कार्यालय

शुक्रवार को नगर निगम हेरिटेज और ग्रेटर कार्यालय में बंद रहेगा। इस सम्बंध में निगम आयुक्तों ने आदेश जारी किए है। हालांकि फिल्ड में तैनात निगमकर्मी अवकाश के दायरे से बाहर रहेंगे और शहर में सफाई व्यवस्था सुचारू रहेगी , लेकिन निगम कार्यालय नहीं खुलेंगे।

—————

(Udaipur Kiran) / राजेश

Most Popular

To Top