Uttar Pradesh

हेमंत शर्मा नवाजे जाएंगे ठाकुर प्रसाद सिंह स्मृति साहित्य सम्मान से

फाईल फोटो—पत्रकार हेमंत शर्मा

सोनभद्र, 28 अगस्त (Udaipur Kiran) । साहित्यकार व पत्रकार हेमंत शर्मा, ठाकुर प्रसाद सिंह स्मृति साहित्य सम्मान 2024 से नवाजे जायेंगे। साथ ही उन्हें प्रशस्ति पत्र व रू51 हजार की धनराशि दी जाएगी।

माँ शारदा शिक्षा एवं सेवा ट्रस्ट के प्रधान ट्रस्टी डॉ0 अजय कुमार सिंह ने बताया की साहित्यकार ठाकुर प्रसाद सिंह की स्मृति में माँ शारदा शिक्षा एवं सेवा ट्रस्ट द्वारा स्थापित ‘ठाकुर प्रसाद सिंह स्मृति साहित्य सम्मान’ प्रत्येक वर्ष किसी वरिष्ठ साहित्यकार को प्रदान किया जाता है। उक्त चयन में चीफ ट्रस्टी डॉ0 अजय कुमार सिंह के अतिरिक्त प्रो0 पुष्पेश पन्त (जेएनयू), प्रो0 कैलाश नारायण तिवारी (दिल्ली विश्वविद्यालय), प्रख्यात आलोचक प्रो0 रामसुधार सिंह एवं प्रसिद्ध ललित निबन्धकार डॉ0 उमेश प्रसाद सिंह शामिल रहे।

डॉ0 अजय कुमार सिंह ने बताया कि हेमंत शर्मा वर्तमान समय के विलक्षण निबन्धकार है। संवेदना सूचना और सम्प्रेषण के धरातल पर उनकी भाषा अद्भुत है। उनके निबन्ध भारतेन्दु युगीन निबन्ध परम्परा की ताजगी और सादगी से सम्पन्न है। वे इस पुरस्कार के वास्तविक हकदार है। यह सम्मान नवम्बर माह में विन्ध्य कन्या महाविद्यालय राबर्ट्सगंज में आयोजित होने वाले भव्य समारोह में प्रदान किया जाएगा। इस दौरान उन्हें प्रशस्ति पत्र के साथ रू 51 हजार की धनराशि भी भेंट कर अलंकृत किया जाएगा। अंत में उन्होंने सम्मान के लिए चयनित होने पर हेमंत शर्मा को बधाई व शुभकामनाएं भी दी।

(Udaipur Kiran) / पीयूष त्रिपाठी / राजेश

Most Popular

To Top