HEADLINES

मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी, समुद्र में उठेंगी उंची लहरें

मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी, समुंद्र में उठेंगी उंची लहरें

मुंबई, 13 जुलाई (Udaipur Kiran) । मौसम विभाग ने मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही समुद्र में शाम 4.39 बजे हाई टाइड की चेतावनी भी जारी की गई है। इस दौरान समुद्र में 3.69 मीटर ऊंची लहरें उठेंगी। बृहन्मुंंबई नगर निगम (बीएमसी) ने मुंबईवासियों को सतर्क रहने और समुद्र के किनारे न जाने की अपील की है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, मुंबई और सिंधुदुर्ग जिलों में रविवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मुंबई में आज सुबह से जोरदार बारिश हो रही है जिससे मुंबई के दादर, किंग सर्कल, लालबाग, नाम जोशी मार्ग सहित कई इलाकों में जलभराव हो गया है। इसी तरह अंधेरी सबवे में जलभराव होने से उसे यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। शहर के कई इलाकों में जलभराव हो जाने से सडक़ मार्ग जलमग्र हो गया है, जिससे शहर का यातायात प्रभावित हुआ है। इसी तरह बारिश की वजह से रेल पटरियों के पास भी जलभराव होने लगा है। इसका असर लोकल ट्रेनों पर पड़ा है और देरी से चल रही हैं। बीएमसी के कर्मी जलभराव वाले इलाकों में मोटर लगाकर पानी निकालने का काम कर रहे हैं।

(Udaipur Kiran)

(Udaipur Kiran) यादव / पवन कुमार श्रीवास्तव

Most Popular

To Top