Jammu & Kashmir

भाजपा मुख्यालय में जनता की शिकायतें सुनीं

भाजपा मुख्यालय में जनता की शिकायतें सुनीं

जम्मू, 22 जुलाई (Udaipur Kiran) । जम्मू-कश्मीर भाजपा उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री शाम चौधरी ने पूर्व उप महापौर बलदेव सिंह बलोरिया और अन्य नेताओं के साथ त्रिकुटा नगर के भाजपा मुख्यालय में जनता की शिकायतें सुनीं। प्रदेश के विभिन्न भागों से आए लोगों ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के समक्ष बिजली, पानी, सड़क, गलियां एवं नालियां, राजस्व, पेंशन, तथा इसी प्रकार के अन्य मामलों से संबंधित अपने दैनिक विकास संबंधी मुद्दे प्रस्तुत करने के लिए पार्टी मुख्यालय का दौरा किया।

शाम चौधरी ने कहा कि भाजपा नेता अपने-अपने क्षेत्रों में जनता की समस्याओं को सुन रहे हैं ताकि उनके विकास एवं व्यक्तिगत मुद्दों का समाधान किया जा सके। वरिष्ठ भाजपा नेता ने यह भी कहा कि केवल भाजपा ही जम्मू-कश्मीर के लोगों के सपनों एवं आकांक्षाओं को पूरा कर सकती हैं तथा उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कर सकती है। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा की प्रतिबद्धता को पहचानती है तथा जनता को विश्वास है कि भाजपा उनकी समस्याओं का समाधान करने में सक्षम है।

बलदेव सिंह बलोरिया ने कहा कि भाजपा जनता की हर जरूरत को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज को निर्बाध सेवाएं प्रदान करता है।

(Udaipur Kiran) / राहुल शर्मा / बलवान सिंह

Most Popular

To Top