Haryana

हरियाणा के सीआईडी चीफ को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक

हरियाणा के सीआईडी चीफ साैरभ सिंह

गणतंत्र दिवस पर पुलिस पदक से सम्मानित होंगे आठ अधिकारी

चंडीगढ़, 25 जनवरी (Udaipur Kiran) । गणतंत्र दिवस के अवसर पर हरियाणा के एक पुलिस अधिकारी को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।इसके अलावा 8 अन्य पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किए जाएंगे। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्हाेंनेबताया कि हरियाणा गुप्तचर विभाग के प्रमुख अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सौरभ सिंह को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित जाएगा।

इसी तरह हरियाणा पुलिस में सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित होने वाले अधिकारियों में उप-पुलिस अधीक्षक इन्द्रजीत सिंह, गुप्तचर विभाग गुरुग्राम, निरीक्षक विश्वजीत, गुप्तचर विभाग चरखी दादरी, निरीक्षक विपिन कुमार, पुलिस अकादमी मधुबन करनाल, उप-निरीक्षक मोहन सिंह, टेलीकॉम पंचकूला हरियाणा, उप-निरक्षक रणबीर स्पेशल टास्क फोर्स करनाल, उप-निरीक्षक ओमप्रकाश सीन ऑफ क्राइम हिसार, उप-निरीक्षक नरेन्द्र कुमार, मुख्यालय गुप्तचर विभाग, सहायक उप-निरीक्षक जगतार सिंह मुख्यमंत्री सुरक्षा डेस्क, गुप्तचर विभाग हरियाणा शामिल हैं।

पदक प्राप्त करने वाले अधिकारियों व जवानों की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए हरियाणा पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने कहा कि राज्य पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों के अथक एवं निरंतर प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान समस्त पुलिस बल के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि से पुलिस पदक से अलंकृत होने वाले अधिकारियों के साथ-साथ राज्य पुलिस बल के अन्य अधिकारियों व जवानों का भी मनोबल बढ़ेगा।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा

Most Popular

To Top