Haryana

हिसार : राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के लिए हरियाणा की 70 सदस्यीय टीम घोषित

टीम में हिसार के 7 एथलीट भी शामिल

हिसार, 27 अगस्त (Udaipur Kiran) । एथलैटिक्स हरियाणा ने राष्ट्रीय ओपन एथलैटिक्स चैम्पियनशिप में भाग लेने वाली हरियाणा की 70 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है, जिसमें महिलाओं की संख्या 28 है। 63वीं राष्ट्रीय ओपन एथलैटिक्स चैम्पियनशिप का आयोजन 30 अगस्त से 2 सितंबर तक बंगलौर में किया जाएगा।

एथलैटिक्स हरियाणा के सचिव प्रदीप मलिक ने मंगलवार को बताया कि पुरुष वर्ग में विकास श्योकंद (हिसार), शुभम (हिसार), अंकुर (सोनीपत), अतुल (करनाल), अभिषेक (फतेहाबाद), मंजीत (हिसार), गौरव अत्री (फरीदाबाद), हर्ष (झज्जर), रमिकेश (रोहतक), अंकित (सोनीपत), विकास (भिवानी), रवि (सोनीपत), बिट्टू (जींद), रोहित (सोनीपत), सौरभ (सिरसा), निशांत (हिसार), अमन (करनाल), रोहित (यमुनानगर), मंजीत (भिवानी), आकाश (पानीपत), उत्तम (भिवानी), नितिन (भिवानी), तनुज कुमार (भिवानी), दीपक (भिवानी), अविनाश कुमार (रेवाड़ी), साहिल महाबली (पंचकूला), निर्भय सिंह (भिवानी), अभिमन्यु (जींद), अजय कुमार (भिवानी), हिमांशु (रोहतक), संयम (रोहतक), आशु दलाल (झज्जर), विक्रांत मलिक (पानीपत), आदित्य (जींद), राहुल (झज्जर), अमित (रोहतक), हरदीप (भिवानी), कमल (सोनीपत), चमनजोत सिंह (कुरुक्षेत्र), मोहित (पानीपत), आशीष फोगाट (चरखी दादरी) शामिल हैं।

सचिव के अनुसार महिला वर्ग में भावना (हिसार), नैंसी (झज्जर), अंशु (सोनीपत), नैंसी (झज्जर), सोनिया (जींद), मनीषा (कैथल) ), माही नांदल (रोहतक), तमन्ना (जींद), भारती (सोनीपत), कविता (हिसार), ललिता (सिरसा), ज्योति (रोहतक), पूजा (हिसार), वंशिका घनघस (भिवानी), रजनी (भिवानी), सान्या यादव (महेंद्रगढ़), सुनीता (भिवानी), सीमा (भिवानी), ज्योति (फतेहाबाद), दीपिका (फतेहाबाद), शिक्षा (चरखी दादरी), मोनिका (फरीदाबाद), राखी (चरखी दादरी), रवीना (जींद), ज्योति (चरखी दादरी), कमलजीत कौर (कैथल), कोमल (रेवाड़ी) और करुणा (फरीदाबाद) शामिल हैं।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर / सुमन भारद्वाज / SANJEEV SHARMA

Most Popular

To Top