HEADLINES

हरियाणा सरकार का ईद की छुट्टी रद्द करना गलत परम्पराः मौलाना यासूब अब्बास

मौलाना यासूब अब्बास (फाइल फोटो)

लखनऊ, 29 मार्च (Udaipur Kiran) । ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव और धर्मगुरू मौलाना यासूब अब्बास ने हरियाणा सरकार द्वारा ईद-उल-फितर की छुट्टी रद्द किए जाने के फैसले की कड़ी निंदा की है। मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि भारत की गंगा-जमुनी तहज़ीब पर हमला हो रहा है। हरियाणा सरकार का ईद-उल-फितर की छुट्टी रद्द करना गलत परम्परा और बेहद खतरनाक हैं। इस तरह से निर्णय को तुरंत रोका जाना चाहिए।

मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि भारत में सभी धर्मों के त्यौहारों को मिलकर मनाने की परम्परा रही है। ईद, होली, दीपावली जैसे पर्व सामाजिक सौहार्द और भाईचारे के प्रतीक हैं। हरियाणा सरकार का छुट्टी रद्द करने का निर्णय ना केवल मुसलमानों की धार्मिक स्वतंत्रता पर चोट है, बल्कि देश की सदियों पुरानी साझी संस्कृति के खिलाफ भी है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपने इस फैसले को वापस लें। देश में साम्प्रदायिक सौहार्द बना रहने दें।

—————

(Udaipur Kiran) / श.चन्द्र

Most Popular

To Top