Haryana

हरियाणा : किसानों का 133 करोड़ का आबियाना माफ, तीन जिलाें के किसानों को जल्द मिलेगा फसल मुआवजा का 137 करोड़

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी कुरुक्षाेत्र में रैली काे संबाेधित करते हुए

थानेसर विधानसभा क्षेत्र की जनसभा में किसानों के हित में मुख्यमंत्री के ऐलान

– सभी फसलें न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदेगी हरियाणा सरकार

– मुआवजे की लंबित 137 करोड़ रुपये की राशि एक सप्ताह में होगी जारी

– तीन स्टार मोटर बनाने वाली सभी कंपनियां हरियाणा के पैनल पर होंगी शामिल

– नए ट्यूबवेल कनेक्शन के आवेदन करने वाले किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

चंडीगढ़, 4 अगस्त (Udaipur Kiran) । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों को एक और महत्वपूर्ण सौगात देते हुए किसानों का पिछले आबियाने का 133 करोड़ 55 लाख 48 हज़ार रुपये बकाया माफ करने की घोषणा की। इससे किसानों को प्रति वर्ष लगभग 54 करोड़ रुपये की राहत मिलेगी।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को जिला कुरुक्षेत्र में आयोजित थानेसर विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सभी फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर करने की भी घोषणा करते हुए कहा कि वर्तमान में प्रदेश सरकार 14 फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कर रही है। अब हरियाणा की अन्य सभी फसलें न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने जिला रोहतक, नूहं, फतेहाबाद और सिरसा में वर्ष 2023 से पहले आपदा में फसलों को हुए नुकसान की मुआवजा की लंबित

रुपये की राशि का भुगतान करने की घोषणा करते हुए कहा कि एक हफ्ते में यह राशि सम्बंधित किसानों के खाते में चली जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब किसानों को नए ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए तीन स्टार वाली मोटर देशभर से कहीं से भी खरीदने की अनुमति होगी। वर्तमान में प्रदेश में तीन स्टार मोटर की केवल 10 कंपनियां पंजीकृत हैं। अब देश में तीन स्टार मोटर बनाने वाली सभी कंपनियां हरियाणा के पैनल पर आ जाएंगी और किसान अपनी सुविधा अनुसार किसी भी कंपनी से तीन स्टार मोटर खरीद सकेंगे। इससे 31 दिसंबर 2023 तक नए ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए आवेदन करने वाले किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके अतिरिक्त, बिजली का ट्रांसफार्मर खराब होने पर ट्रांसफार्मर का खर्चा किसान से नहीं लिया जाएगा। ये ट्रांसफार्मर बिजली निगमों द्वारा अपने खर्चे पर बदले जाएंगे।

उन्होंने कहा कि आज धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र से चुनाव अभियान का शंखनाद किया जा रहा है। प्रदेश की 90 विधानसभा क्षेत्राें में ऐसी जनसभाएं आयोजित की जाएंगी। इस सभा में लोगों की विशाल उपस्थिति वर्तमान सरकार के कार्यों एवं नीतियों में जनता के विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण ने गीता का पवित्र संदेश इसी धरती से दिया था। इस पवित्र संदेश को आत्मसात करते हुए वर्तमान राज्य सरकार पिछले 10 वर्षों में प्रदेश में विकास की नई इबारत लिखी है। हमने बिना किसी भेदभाव के मेरिट और पारदर्शिता के आधार पर 1,41,000 युवाओं को नौकरी प्रदान की है। साथ ही 40,000 और पदों पर भर्ती करने का निर्णय लिया है। प्रदेश में भय, भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, क्षेत्रवाद को खत्म कर विकसित हरियाणा की नींव हमने पिछले 10 सालों में रखी है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस नए-नए तरीकों के माध्यम से झूठ फैलाकर राजनीतिक लाभ लेने की फिराक में रहती है। आज कांग्रेस के नेता हिसाब मांगते घूम रहे हैं। कांग्रेस की सरकार में कमीशन मोड में कार्य होते थे, जबकि हमारी सरकार में मिशन मोड में कार्य करते हुए विकास को गति दी जा रही है। कांग्रेस ने किसानों की जमीन कौडिय़ों के भाव पर खरीद कर बिल्डरों को दी। सीएलयू के नाम पर करोड़ों रुपयों का घपला किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नॉनस्टॉप हरियाणा को और तेज गति दे रहे हैं। आज उन्होंने किसानों के लिए सौगात की झड़ी लगा दी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य होगा जिसने किसानों की सभी उपज एमएसपी पर खरीदने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी चुनौती देते हुए हिसाब मांग रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हिसाब दे कि क्यू उन्होंने किसानों की हजारों एकड़ जमीन बिल्डरों को औने-पौने दाम पर देकर उन्हें लूटने का काम किया। कांग्रेस राज्य में महिलाओं पर सर्वाधिक अत्याचार हुए। कांग्रेस तय करें कि हिसाब कौन देगा।

इससे पहले त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री और चुनाव सह प्रभारी बिप्लब देव ने कहा कि कुरुक्षेत्र की पावन भूमि को पूरी दुनिया जानती है। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस और आम आदमी पार्टी हरियाणा में सत्ता इसलिए हथियाना चाहते हैं ताकि पंजाब की तरह हरियाणा को भी खत्म कर दिया जाए। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, शहरी स्थानीय निकाय राज्य मंत्री सुभाष सुधा तथा कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल ने भी जनसभा को संबोधित करते हुए अपने-अपने विचार रखें।

(Udaipur Kiran)

(Udaipur Kiran) शर्मा कुमार सक्सैना

Most Popular

To Top