Haryana

हरियाणा : कांग्रेस के सामने कार्यकर्ताओं काे जाेड़े रखना हाेगी चुनाैती

कांग्रेस में अब हुड्डा के खिलाफ हाे सकती है घेराबंदी

पार्टी के फ्री हैंड करने पर नहीं बना सके सरकार

चंडीगढ़, 8 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । हरियाणा में लगातार तीसरी बार चुनाव हारने वाली कांग्रेस काे अब ढेराें चुनाैतियाें का सामना करना पड़ सकता है। आपसी गुटबाजी के चलते कांग्रेस काफी समय से राज्य में अपना संगठन तक खड़ा नहीं कर पाई है। कांग्रेस के सामने अपने कार्यकर्ताओं काे जाेड़कर रखना बड़ी चुनाैती हाेगी।

पिछले दस वर्षों में कांग्रेस हाईकमान ने हर अवसर पर हुड्डा की पसंद व नापसंद का पूरा ख्याल रखा है। प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति से लेकर प्रभारियों तक की नियुक्ति में हाईकमान ने हुड्डा की सिफारिशों का ख्याल रखा है। लोकसभा चुनाव में नौ से आठ टिकट भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सिफारिश पर दिए गए। विधानसभा चुनाव में 89 में से 73 टिकट हुड्डा की सिफारिश पर दिए गए थे। चुनाव प्रचार के दौरान भी हुड्डा ने ज्यादातर हलकों में खुद ही प्रचार की बागडोर संभाल कर रखी। चुनाव परिणाम से साफ हो गया है कि हाईकमान ने जरूरत से ज्यादा हुड्डा पर किए गए भराेसे का नकारात्मक असर पड़ा है।

हावी होगा हुड्डा विरोधी खेमा

हरियाणा कांग्रेस में अब कुमारी सैलजा तथा रणदीप सुरजेवाला गुट पूरी तरह से हावी होगा। हुड्डा के चेहरे पर कांग्रेस तीन चुनाव लड़ चुकी है। इस चुनाव में हाईकमान के सामने महिला एवं दलित चेहरे के रूप में कुमारी सैलजा को उबारने का अवसर था, जिसे हाईकमान नहीं भुना सका। इस बड़ी हार के बाद अब कुमारी सैलजा हाईकमान के दरबार में सक्रिय होकर हरियाणा में आगे आएंगी।

वर्ष मतदात प्रतिशत किसकी सरकार बनी मुख्यमंत्री

1967 72.65 हरियाणा विशाल पार्टी राव बीरेंद्र सिंह

1968 57.26 कांग्रेस चौधरी बंसी लाल

1972 70.46 कांग्रेस चौधरी बंसी लाल

1977 64.46 जनता पार्टी चौधरी देवी लाल

1982 69.87 कांग्रेस चौधरी भजन लाल

1987 71.24 जनता दल चौधरी देवी लाल

1991 65.86 कांग्रेस चौधरी भजन लाल

1996 70.54 हरियाणा विकास पार्टी चौधरी बंसी लाल

2000 69.01 इनेलो ओमप्रकाश चौटाला

2005 71.96 कांग्रेस चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा

2009 72.29 कांग्रेस चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा

2014 76.13 भाजपा मनोहर लाल

2019 68.20 भाजपा मनोहर लाल

2024 67.90 भाजपा नायब सिंह सैनी

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा

Most Popular

To Top