HEADLINES

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने असम में मां कामाख्या देवी के किए दर्शन

असम प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हरियाणा के नवनियुक्त मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
मां

गुवाहाटी, 14 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । असम पहुंचे हरियाणा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को गुवाहाटी में मां कामाख्या देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां का आशीर्वाद लिया और प्रदेश की उन्नति व खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मां के दर्शन के बाद सैनी गुवाहाटी के वशिष्ठ स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय अटल बिहारी वाजपेयी भवन में पहुंचे, जहां पर उनका प्रदेश भाजपा की ओर से भव्य स्वागत किया गया।

प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए नायब सिंह सैनी ने हरियाणा भाजपा के सांगठनिक महासचिव फणी शर्मा की तारीफ की। उन्होंने कहा कि फणी शर्मा ने हरियाणा के लिए बहुत मेहनत की है।

उल्लेखनीय है कि हरियाणा से पहले फणी शर्मा असम प्रदेश भाजपा के सांगठनिक महासचिव थे।

———–

(Udaipur Kiran) / अरविन्द राय

Most Popular

To Top