Haryana

हरियाणा के सीईओ ने विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों की सूची राज्यपाल को सौंपी

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी राज्यपाल काे नवनिर्वाचित विधायकाें की सूची साैंपते हुए

चंडीगढ़, 9 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) पंकज अग्रवाल ने बुधवार को राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा की नई विधानसभा के विधिवत गठन की सूची सौंपी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अग्रवाल के साथ हेमा शर्मा और प्रशांत पवार, अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा, एसबी जोशी, प्रधान सचिव, भारत चुनाव आयोग, केपी सिंह, सचिव, मौजूद थे। इनके अलावा भारत निर्वाचन आयोग महिंदर डोगरा, अनुभाग अधिकारी, भारत निर्वाचन आयोग, और राकेश कालरा, संपर्क अधिकारी, सीईओ कार्यालय, हरियाणा और राज्यपाल के सचिव अतुल द्विवेदी भी उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा

Most Popular

To Top