Bihar

हर्ष फायरिंग के आरोपित मुखिया सह जदयू नेता पर 10 हजार का इनाम हुआ घोषित

हर्ष फायरिग का आरोपी मुखिया का फाइल फोटो

-एसपी ने कहा 48 घंटे में करे सरेंडर नही तो होगी कुर्की की कारवाई

पूर्वी चंपारण,21मई (Udaipur Kiran) ।जिले के बंजरिया प्रखंड के पचरूखा पश्चिम पंचायत के मुखिया सह जदयू नेता विनोद यादव पर एसपी ने 10 हजार का इनाम घोषित किया है,जिसके बाद फरार मुखिया के विरूद्ध पुलिस ने कारवाई तेज कर दी है। बीते 9 मई को एक शादी समारोह में विनोद यादव की हर्ष फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।इस मामले में दरपा थाना के एसआई कमलेश राम के बयान पर कांड संख्या 119/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। तब से मुखिया फरार है।तुरकौलिया थाना क्षेत्र के भेला छपरा गांव के रहने वाले मुखिया विनोद यादव पर इसके पूर्व भी हर्ष फायरिंग का मामला दर्ज है।

इस मामले में उनका लाइसेंसी हथियार जब्त किया गया था।स्थानीय ग्रामीणो ने बताया कि मुखिया विनोद यादव चेन्नई के कई कंपनियो में लेबर सप्लाई का काम करते है।जिस कारण वे ज्यादातर बाहर ही रहते है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा है,कि पुलिस की विशेष टीम आरोपी मुखिया की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। यदि मुखिया 48 घंटे में सरेंडर नहीं करते हैं, तो कोर्ट से अनुमति लेकर उनके घर की कुर्की की जाएगी।

—————

(Udaipur Kiran) / आनंद कुमार

Most Popular

To Top